राजनीति

योगी आदित्यनाथ पर अरविंद केजरीवाल का एक और वार, जानें क्या है दावा

योगी आदित्यनाथ VS अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अमित शाह पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी का भी जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि उनके असली दुश्मन उनकी अपनी पार्टी के भीतर ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अमित शाह पर निशाना साधा है और सीएम योगी का भी नाम लिया है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह की दिल्ली में सभा थी, जिसमें 500 से भी कम लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के समर्थकों को पाकिस्तानी कहा गया है। केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं जिन्होंने हमें 62 सीटें दीं? पंजाब के लोगों ने 92 सीटें देकर हमारी सरकार बनाई, क्या वे भी पाकिस्तानी हैं? गुजरात के लोगों ने हमें 14 फीसदी वोट दिया, क्या वे भी पाकिस्तानी हैं? आप लोगों को गालियां और धमकियां देने लगे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपको प्रधानमंत्री जी ने उत्तराधिकारी चुना है, लेकिन आप अभी पीएम बने नहीं हैं, फिर इतना अहंकार क्यों? इसके साथ ही केजरीवाल ने सीएम योगी का भी जिक्र किया।

योगी आदित्यनाथ VS अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि कल योगी जी भी दिल्ली आए थे और उन्होंने भी काफी कुछ बोला है। मैं उनसे विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आपके असली दुश्मन तो आपकी पार्टी में ही हैं। अरविंद केजरीवाल पहले भी सीएम योगी को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद दो-तीन महीनों के भीतर योगी को यूपी में सीएम पद से हटा दिया जाएगा। हाल ही में जब केजरीवाल लखनऊ पहुंचे थे, तब भी उन्होंने यह बात दोहराई और कहा कि किसी बीजेपी नेता ने इसका खंडन नहीं किया। योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल के बयान का जवाब अपने ही अंदाज में दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 4 जून को मोदी सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। कई सर्वेक्षणों में यह सामने आया है कि इंडिया गठबंधन अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें जीत रहा है। उन्होंने कहा कि एक साफ-सुथरी और स्थायी सरकार बनेगी। राजधानी दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में सभी सात सीटों पर वोटिंग होगी। अरविंद केजरीवाल, जेल से बाहर आने के बाद से लगातार अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि सीएम योगी को कुर्सी से हटा दिया जाएगा।

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

7 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

7 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago