क्रिकेट

आईपीएल:विराट कोहली की टीम की हार, परन्तु गौतम गंभीर के साथ उनके रवैये पर चर्चा

आईपीएल 2024

विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसी प्रतिभाओं के आने से आईपीएल मजेदार और रोचक बन गई है

कल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी ही पिच पर 19 गेंदों में सात विकेट से हरा दिया।

लेकिन जीत और हार से अधिक चर्चा विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच की अद्वितीय दोस्ती पर हो रही है।

स्ट्रैटेजिक टाइम-आउट के दौरान, कोहली और गंभीर के गले मिलते हुए दृश्य को देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने भी मनोरंजन के अद्भुत क्षण की चर्चा की।

गावस्कर ने कहा, “सिर्फ फेयरप्ले अवार्ड ही नहीं, ऑस्कर अवार्ड भी मिलना चाहिए।”

आईपीएल: मैच के बारे में ज्यादा चर्चा गंभीर और कोहली की हो रही है

आईपीएल का 10वां मुकाबला बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया।

मैच के पहले गंभीर और कोहली के बीच कथित विवाद को हाइप किया गया।

तमाम मीडिया में इन दोनों की राइवलरी की खूब चर्चा थी। कुल मिलाकर इस मैच को आरसीबी बनाम केकेआर नहीं बल्कि विराट बनाम गंभीर बताया गया।

मगर मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी क्रिकेट फैन्स ने शायद ही उम्मीद की होगी। इसकी बात बाद में करेंगे, पहले बात मैच की कर लेते हैं।

गंभीर और विराट दोनों हैं बेबाक़

गौतम गंभीर मौजूदा समय में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर हैं।

वहीं विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं।

दोनों आक्रामक खिलाड़ी रहे हैं और आम ज़िंदगी में भी अपनी बात बेबाक़ी से रखने के लिए जाने जाते हैं।

पिछले कुछ सालों से दोनों दिग्गजों के बीच कई बार टकराव हुआ है। एक वक़्त ऐसा था जब ये दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थे।

विराट के शुरुआती करियर में उनका हौसला बढ़ाने के लिए गंभीर ने अपना प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड उन्हें गिफ़्ट कर दिया था।

लेकिन उसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे दूरियां बढ़ती गईं। एक समय ऐसा भी आया जब गंभीर किंग कोहली की खुलकर आलोचना करने लगे।

विराट ने खेली दमदार पारी

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग की.

बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट ने एक बार फिर शानदार 83 रन की नॉट आउट पारी खेली.

अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े.

आईपीएल 2024 में यह विराट का लगातार दूसरा अर्धशतक था. इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 77 रन बनाए थे.

विराट की बैटिंग को देखकर लगा कि आरसीबी इस मैच में 200 रन का आंकड़ा छू लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और अनुज रावत कुछ खास नहीं कर सके.

ये दोनों प्लेयर 3-3 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा कप्तान फ़ैफ़ डू प्लेसी एक बार फिर फ़्लॉप हो गए. वह सिर्फ 8 रन बना सके.

आरसीबी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल ने अहम भूमिका निभाई. ग्रीन ने 33 और मैक्सवेल ने 28 रन बनाए.

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

3 days ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

3 days ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

5 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

5 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

6 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

6 days ago