क्रिकेट

आईपीएल में, ये 5 अनजान गेंदबाज रातोंरात स्टार बन गए, मयंक यादव ने भी 155.8 किमी प्रति घंटा की गेंद फेंककर मचाया तूफान

आईपीएल में, ये 5 अनजान गेंदबाज रातोंरात स्टार बन गए

आईपीएल 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के गेंदबाज मयंक यादव की हर जगह चर्चा हो रही है। मयंक यादव ने शनिवार को खेले गए IPL मैच में पंजाब किंग्स की पारी के 12वें ओवर में इस सीजन की सबसे तेज गेंद 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। IPL 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मयंक यादव अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। मयंक यादव के साथ, और भी 4 ऐसे गेंदबाज हैं जो गुमनामी से बाहर आकर फेमस हो गए हैं।

मयंक यादव का जन्म दिल्ली में हुआ लेकिन उनका कनेक्शन बिहार से है। वे सुपौल के मरौना प्रखंड के रतहो गांव से ताल्लुक रखते हैं। मयंक यादव के पिता प्रभु यादव दिल्ली में दुरा इंडिया टोन प्रा लिमिटेड नामक सायरन बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। कोरोना के समय प्रभु यादव का बिजनेस डूब गया था। मयंक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था। मयंक यादव चोट लगने की वजह से आईपीएल 2023 टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। आईपीएल 2024 में जब मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी की तो उन्होंने अपनी रफ्तार से कहर मचाकर रख दिया। इस मैच में मयंक यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके।

लखनऊ सुपर जायंट्स के बाएं हाथ के घातक और लंबे कद के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने IPL 2022 में धमाल मचाया था। मोहसिन खान ने IPL 2022 के 9 मैचों में 14 विकेट लिए थे। इस तेज गेंदबाज की बॉलिंग में भारत के प्रसिद्ध फास्ट बॉलर जहीर खान की झलक दिखती है। संतकबीरनगर जिले के शनिचरा पूर्वी निवासी मोहसिन खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2022 के महापुरुष ऑक्शन में 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में खरीदा था। मोहसिन खान का बचपन से क्रिकेट में शौक था, इनके पिता मुल्तान खान यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं।

आईपीएल में, ये 5 अनजान गेंदबाज रातोंरात स्टार बन गए

दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए मुकेश कुमार IPL में खेलते हैं। मुकेश कुमार टीम इंडिया के लिए भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। उनका जन्म बिहार के गोपालगंज के काकड़कुण्ड गांव में हुआ था। मुकेश के पिता जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, वे कोलकाता में ऑटो चलाते थे। मुकेश कुमार ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में एंट्री के लिए मेहनत की थी, लेकिन तीन बार वह मेडिकल टेस्ट में फेल हो गए थे। इसके बाद वह कोलकाता पहुंचे और क्रिकेट खेलने लगे।

आईपीएल 2024 सीजन में चेतन सकारिया किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। चेतन सकारिया ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्रिकेट खेला है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने IPL 2021 में धमाल मचाया था। उन्होंने IPL 2021 के 14 मैचों में 14 विकेट लिए थे। इस सीजन में उन्होंने धोनी का भी विकेट लिया था। चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर में हुआ था। चेतन सकारिया एक बेहद गरीब परिवार से हैं। उनके पिता कांजी सकारिया, टेम्पो चालककर परिवार का पालन-पोषण करते थे। 9 मई 2021 को सकारिया के पिता की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई।

तेज गेंदबाज कुलदीप सेन वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। कुलदीप सेन ने IPL 2022 में उस वक्त धमाल मचा दिया था, जब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में उनकी शानदार डेथ गेंदबाजी से 15 रनों का बचाव किया और राजस्थान रॉयल्स को 3 रनों से रोमांचक जीत दिलाई। उस समय कुलदीप सेन के सामने मार्कस स्टोइनिस के जैसा धमाकेदार बल्लेबाज भी मैच को खत्म नहीं कर पाया। यह कुलदीप सेन का आईपीएल में डेब्यू मैच था। कुलदीप सेन का जन्म 28 अक्टूबर 1996 को रीवा के ग्राम हरिहरपुर में हुआ था। कुलदीप सेन के पिता रामपाल सेन की सिरमौर चौराहे पर एक सैलून शॉप है। कुलदीप सेन ने टीम इंडिया के लिए एक वनडे मैच भी खेला है।

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

Met Gala 2026: Hugh Jackman और Sutton Foster का कपल डेब्यू बना चर्चा का केंद्र

परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…

11 hours ago

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक आखिरी ओवर मुकाबला

आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…

11 hours ago

IIT मद्रास टेक समिट 2026: रिसर्च और इंडस्ट्री को जोड़ने की नई पहल

IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…

12 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘Victory Day’ से पहले अस्थायी युद्धविराम, क्या खत्म होगा संघर्ष?

परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…

12 hours ago

IRCTC घोटाला केस: आज आ सकता है बड़ा फैसला, बढ़ी राजनीतिक हलचल

परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…

12 hours ago

Bollywood News Today 2026: सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया की बड़ी खबरें

परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…

1 day ago