दिल्ली

मौसम अपडेट: आज से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन आ सकता है। कहां-कहां बादल बरसेंगे?

मौसम अपडेट: आज से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू

उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से आगामी दो-तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की भी संभावना है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की भी संभावना है। आईएमडी की ओर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 5 मार्च से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी तो हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, झारखंड, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के कई इलाकों में आज ओलावृष्टि और आंधी-पानी की संभावना है।

आज से बारिश और बर्फबारी : आज दिल्ली और एनसीआर का मौसम

आज, यानी मंगलवार, दिल्ली और एनसीआर में अंशिक रूप से बादलों की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है, और आज भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू: मौसम का हाल आज कैसा रहेगा?

स्काईमेट वेदर के अनुसार, आज की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप, अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहां तक कि यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है और उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है।

बारिश किस-किस जगह हुई?

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो गई। इसी बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों, उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, और बिहार में भी विभिन्न स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हुई और तेज़ हवाएँ भी चलीं।

Read More

‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ बन छाए रणदीप हुड्डा, यूजर्स ने तारीफ में पढ़े कसीदे, ट्रेलर देख बोले- ‘रोंगटे खड़े हो गए’

Admin@newsupdating

Recent Posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टैरिफ कटौती से मजबूत होंगे द्विपक्षीय आर्थिक संबंध

भारत-अमेरिका  भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…

1 day ago

आज का गोल्ड-सिल्वर मार्केट अपडेट: गिरावट के बाद लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

 गोल्ड-सिल्वर  आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…

1 day ago

‘The Kerala Story 2’: टीज़र ने बढ़ाया उत्साह, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…

1 day ago

NDA संसदीय दल की बैठक: संसद सत्र से पहले राजनीतिक संदेश

NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…

1 day ago

उत्तर भारत में मौसम का बदलता मिज़ाज : कोहरा, बारिश और बर्फबारी का असर

उत्तर भारत  उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…

2 days ago

SpaceX का Starlink सैटेलाइट लॉन्च: वैश्विक इंटरनेट की दिशा में एक बड़ा कदम

SpaceX  एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…

2 days ago