एथर रिज़्टा Source: Twitter
एथर रिज़्टा: बेंगलुरु में स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपना नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर रिज्टा लॉन्च किया है। कंपनी ने आज (6 अप्रैल) बेंगलुरु में आयोजित कम्युनिटी डे इवेंट के अवसर पर इस स्कूटर का उद्घाटन किया है। एथर रिज्टा कंपनी की 450 सीरीज के बाद एक नए डिज़ाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी का दावा है कि यह फूल चार्ज होने पर 160km तक चल सकता है।
एथर का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे बड़ी सीट और सबसे अधिक बूट स्पेस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। स्कूटर में कुल 56 लीटर का बूट स्पेस होगा। इसमें सीट के नीचे 34 लीटर और फ्रंट फ्रंक में 22 लीटर का बूट स्पेस शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने नया हेलो हेलमेट पेश किया है, जिसमें वॉइस कमांड जैसे फीचर काम करते हैं।
एथर रिज्टा को 2 वेरिएंट और 3 बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध किया गया है। इसमें RiztaS (2.9 kWh बैटरी), RiztaZ (2.9 kWh बैटरी) और RiztaZ (3.7 kWh बैटरी) शामिल हैं। रिज्टा की कीमत 1,09,999 से शुरू होती है (एक्स-शोरूम बेंगलुरु)। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) है।
एथर रिज्टा S 3 मोनोटोन रंगों में उपलब्ध है। वहीं, रिज्टा Z में 7 कलर विकल्प हैं, जिसमें 3 मोनोटोन और 4 ड्यूल टोन कलर शामिल हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है। उपभोक्ता 999 रुपये देकर आधिकारिक वेबसाइट पर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की डिलीवरी 24 जुलाई से शुरू होगी। यह ई-स्कूटर ओला S1 प्रो, TVS आईक्यूब और बजाज चेतक के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।
एथर रिज्टा 5 साल की वॉरंटी के साथ आता है। इसमें ‘एथर बैटरी प्रोटेक्ट’ के जरिए 5 साल/60,000 किलोमीटर तक बैटरी वारंटी शामिल है। इस वारंटी प्रोग्राम में सिर्फ बैटरी की खराबी पर ही वारंटी नहीं मिलती है, बल्कि 5 साल के बाद भी कम से कम 70% हेल्थ बची रहने पर बैटरी की वारंटी भी होती है।
भारत-अमेरिका भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…
गोल्ड-सिल्वर आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…
‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…
NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…
उत्तर भारत उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…
SpaceX एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…