ऑटोमोबाइल

एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारियों को सिक लीव पर जाना पड़ा महंगा

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सिक लीव लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एयरलाइन ने 25 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। सूत्रों की सूचना के मुताबिक, कर्मचारियों के अधिक संख्या में सिक लीव लेने के कारण एयरलाइन ने 90 से अधिक फ्लाइट्स को रद्द कर दिया था।

Highligts

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया
  • कंपनी के 300 कर्मचारी अचानक सिक लीव पर चले गए थे
  • इससे एयलाइन को 90 से अधिक फ्लाइट्स कैंसल करनी पड़ी

नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने सिक लीव लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर थमा दिया गया है। बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स के सिक लीव लेने के कारण एयरलाइन की 90 से अधिक फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन्स के करीब 25 कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है। ये कैबिन क्रू मेंबर काम पर नहीं आए जिसके कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। एयरलाइन ने बुधवार को कहा था कि उसके कई सीनियर क्रू मेंबर्स ने अचानक सिक लीव ले ली है। यह सिलसिला मंगलवार की रात को शुरू हुआ और बुधवार तक चलता रहा। कंपनी के 300 कर्मचारी सिक लीव पर चले गए। इस कारण एयरलाइन को 90 से अधिक इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानें कैंसल करनी पड़ी हैं। सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है|

एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शुरुआत अप्रैल 2005 में हुई थी। यह दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम और कोच्चि से खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। एयर इंडिया को कुछ साल पहले टाटा ग्रुप ने खरीद लिया था। एयर इंडिया एक्सप्रेस में संकट ऐसे समय गहराया है जबकि उसकी एआईएक्स कनेक्ट (एयरएशिया इंडिया) के साथ मर्जर की प्रक्रिया चल रही है। बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स के अचानक सिक लीव पर चले जाने के बाद बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गोवा, गुवाहाटी और श्रीनगर की फ्लाइट अंतिम क्षणों में कैंसल कर दी। यात्रियों की शिकायत थी कि उन्हें इसकी जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने पर मिली। इससे यह प्रकट होता है कि यात्रियों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिशा-निर्देशों का पालन करने में कई समस्याएं हैं। वहां की अन्य एयरलाइनों की तुलना में, एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाओं में गड़बड़ी के कारण यात्रियों को अनेक कठिनाइयाँ उठानी पड़ रही हैं। इसे सुधारने की आवश्यकता है ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके|

एयरलाइन की स्थिति चिंताजनक

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स कैंसल होने से देशभर में करीब 13,000 यात्री प्रभावित हुए। एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना 350 से 400 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इनमें से 250 इंटरनेशनल और 120 घरेलू उड़ानें हैं। इस संकट को देखते हुए कंपनी ने 13 मई तक 40 फ्लाइट्स में कटौती करने की घोषणा की है। पीक सीजन में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स कैंसल होने से एयरलाइन सेक्टर पर दबाव बढ़ गया है। इंजन में समस्या के कारण इंडिगो के 75 विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। गोएयर बंद पड़ी है जबकि स्पाइसजेट की भी कई उड़ानें बंद हैं। एयरबस और बोइंग की तरफ से नए विमानों की डिलीवरी की रफ्तार भी धीमी पड़ी है|

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

2 days ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

2 days ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

4 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

5 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

5 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

6 days ago