Categories: Blog

कोरोना का कहर, देश में सामने आए 702 मामले, 24 घंटे में 6 लोगों की मौत

कोरोना वायरस: ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 702 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4097 हो गई है।

कोरोना वायरस: दुनिया में कोरोना वायरस का कहर फिर से दिखने लगा है। अलग-अलग देशों में तेजी से मामले सामने आ रहे हैं. भारत में भी ठंड के साथ कोरोना महामारी तेजी पकड़ रही है. 24 घंटे में इस महामारी का कहर सामने आया है और 702 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई है। महामारी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, इससे एक दिन पहले देश में 529 मामले दर्ज किए गए थे.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 702 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4097 हो गई है। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कोविड-19 से कुल 6 लोगों की मौत हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दिल्ली, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

कोरोना सब-वेरिएंट JN.1 के कितने मामले?

कोरोना के नए सब-वेरिएंट JN.1 की बात करें तो देश में अब तक 110 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोविड सब-वेरिएंट JN.1 का पहला मामला दर्ज किया गया। गुजरात में अब तक JN.1 सब-वेरिएंट के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में 9, केरल में 6, राजस्थान में 4, तमिलनाडु में 4, तेलंगाना में 3 और दिल्ली में 1 मामला दर्ज किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना और इसके उप-स्वरूपों के और मामले बढ़ेंगे। 
हालांकि, राहत की बात यह है कि कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अभी भी नियंत्रण में है।
बता दें कि ठंड और कोरोना वायरस के नए रूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक में आ गई थी. साल 2020 की शुरुआत से अब तक करीब चार साल में देशभर में 4.5 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 5.3 लाख से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

4 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

4 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago