पंजाब

गिद्दड़बाहा में भयानक वारदात, लंगर परोसने वाले निहंग की हत्या

गिद्दड़बाहा में भयानक वारदात, लंगर परोसने वाले निहंग की हत्या

गिद्दड़बाहा में भयानक वारदात, लंगर परोसने वाले निहंग की हत्या गिद्दड़बाहा में मारा गया यह निहंग सिंह जसवीर सिंह गांव हुस्नर का रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों से जसवीर सिंह गिद्दड़बाहा के मलोट रोड पर झोपड़ी डालकर सभी राहगीरों को लंगर खिला रहा था।

श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा में एक खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। गिद्दड़बाहा के हुस्नर में निहंग सिंह की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि इस घटना को अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की.

 

बताया जा रहा है कि गिद्दड़बाहा में मारा गया निहंग सिंह जसवीर सिंह हुस्नर गांव का रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों से जसवीर सिंह गिद्दड़बाहा के मलोट रोड पर झोपड़ी डालकर सभी राहगीरों को लंगर खिला रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग आए, जिनसे जसवीर सिंह ने लंगर के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया।

मृतक जसवीर सिंह की पत्नी ने बताया कि आरोपी उसे तब तक डंडों से बेरहमी से पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. मृतक जसवीर सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और 5 माह की एक बेटी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read

कड़ाके की ठंड से कांपा पंजाब, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

newsupdating

Recent Posts

जलवायु परिवर्तन का बढ़ता प्रभाव: कृषि, मौसम और मानव जीवन पर खतरा

प्रस्तावना जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, और…

5 hours ago

गेहूं उत्पादन पर मौसम का असर: किसानों के सामने बढ़ती चुनौतियां और समाधान

 प्रस्तावना गेहूं उत्पादन,  भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अधिकांश आबादी अपनी आजीविका के…

6 hours ago

उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर बढ़ते तनाव का असर

 मिडिल ईस्टमें बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि…

2 days ago

राम नवमी और चैत्र नवरात्रि अष्टमी: आस्था, परंपरा और उल्लास का पर्व

भारत आज धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर है क्योंकि पूरे देश मेंराम नवमीऔर चैत्र…

2 days ago

क्या तीसरे विश्व युद्ध का खतरा?

 वर्तमान वैश्विक स्थिति आज के समय में “तीसरे विश्व युद्ध” (World War 3) की संभावना…

3 days ago

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर बड़ा असर

संघर्ष क्यों बढ़ रहा है? मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए…

3 days ago