राजनीति

देश से माफी मांगे बीजेपी, चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर SC के फैसले पर सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर साधा निशाना 2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुए कथित गड़बड़ी मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस क्रांफ्रेस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही कहा कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए…

हाइलाइट्स

  • सुप्रीम कोर्ट ने आप के उम्मीदवार को घोषित किया चंडीगढ़ का मेयर
  • कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने साधा बीजेपी पर निशाना
  • आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी को देश से माफी मांगनी चाहिए

चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुई कथित गड़बड़ी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 12 और 8 वोटों को जोड़कर 20 वोट मानते हुए विशेषाधिकार का इस्तेमाल किया। जिसके कारण कुलदीप कुमार जीत गए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेयर के चुनाव में केंद्र सरकार बीजेपी खुल्लम खुल्ला चोरी, डकैती करते हुए कैमरे पर दिखी है। देश के लिए बड़ी चिंता की बात है जहां पर कैमरे नहीं लगे हुए हैं वहां पर केंद्र सरकार क्या कर रही होगी?

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरीके से इस मामले में केंद्र सरकार को एक्सपोज किया है। ऐसा आज तक नहीं हुआ होगा। जब कोर्ट ने भारतीय रिटर्निंग ऑफिसर (अनिल मसीह) से कैमरे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कोर्ट में कहा कि वहां पर हल्ला मच रहा था लोग कैमरा-कैमरा कह रहे थे तो इसलिए मैंने कैमरे की तरफ देखा। उसके बाद जब बैलेट पेपर पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो बैलेट खराब थे उन पर मैं बस लाइन लगा रहा था कि ये खराब है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: आज बीजेपी हो गई एक्सपोज
आज जब अनिल मसीह को कोर्ट ने बुलाया तो आज बीजेपी एक्सपोज हो गई। कोर्ट के अंदर रिटर्निंग ऑफिसर (अनिल मसीह) के पास कोई जवाब नहीं था। इस चुनाव को करवाने के लिए बार-बार आम आदमी पार्टी को कोर्ट जाना पड़ा। आप ही बताइए जब मेयर के चुनाव के लिए कोर्ट जाना पड़ेगा तो कैसे इस देश में चुनाव प्रक्रिया होगी। आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए बीजेपी को आइना दिखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी को देश में माफी मांगनी चाहिए।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: कोर्ट के फैसले के बाद ये बोले कुलदीप कुमार

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कुलदीप कुमार ने कहा कि मैं कोर्ट का धन्यवाद देना चाहता हूं. सच को कुछ समय के लिए परेशान किया जा सकता है लेकिन कुचला या दबाया नहीं जा सकता. सच की जीत होती ही है. चंडीगढ़ में सबसे पहले मेरे द्वारा रुके हुए विकास कार्यों को किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी है. आने वाले समय पर चंडीगढ़ में हमारा सांसद भी जीतकर आएगा.

 


सीएम केजरीवाल ने किया SC का शुक्रिया
चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुई कथित गड़बड़ी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोबारा से काउंटिंग कराने के सख्त निर्देश दे दिए थे। हालांकि बाद में कोर्ट ने आप के उम्मीदवार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित कर दिया। कोर्ट के इस फैसले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट करते हुए लिखा- इस कठिन समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए SC को धन्यवाद!

Read Also

किसान संगठनों ने मोदी सरकार के ऑफर को ठुकराया, 21 फरवरी से दिल्ली मार्च, जानिए कहाँ फँसा पेच

Admin@newsupdating

Recent Posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टैरिफ कटौती से मजबूत होंगे द्विपक्षीय आर्थिक संबंध

भारत-अमेरिका  भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…

1 day ago

आज का गोल्ड-सिल्वर मार्केट अपडेट: गिरावट के बाद लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

 गोल्ड-सिल्वर  आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…

1 day ago

‘The Kerala Story 2’: टीज़र ने बढ़ाया उत्साह, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…

1 day ago

NDA संसदीय दल की बैठक: संसद सत्र से पहले राजनीतिक संदेश

NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…

1 day ago

उत्तर भारत में मौसम का बदलता मिज़ाज : कोहरा, बारिश और बर्फबारी का असर

उत्तर भारत  उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…

2 days ago

SpaceX का Starlink सैटेलाइट लॉन्च: वैश्विक इंटरनेट की दिशा में एक बड़ा कदम

SpaceX  एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…

2 days ago