तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर: शाहिद कपूर रोबोट कृति सेनन के साथ रोमांस करते हैं। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का गाना ‘लाल पीली अखियां’ कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म का ट्रेलर (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer Out) दर्शकों के सामने आया है। इस ट्रेलर में रोमांस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है। साथ ही इस ट्रेलर में कृति एक रोबोट की भूमिका में नजर आ रही हैं।
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत शाहिद और कृति की रोमांटिक सीन से होती है। इसमें शाहिद कृती की खूब तारीफ करते हुए नजर आते हैं। साथ ही शाहिद और कृति का इंटिमेट सीन भी ट्रेलर में देखने को मिलता है। इसी बीच ट्रेलर में दिखता है कि कृती कोई साधारण लड़की नहीं है बल्कि सिफरा नाम की एक रोबोट है। शाहिद सिफर को शादी के लिए प्रपोज करते हैं और शुरू होती है रोबोट और इंसान की प्रेम कहानी। अब इस प्रेम कहानी में क्या-क्या ट्विस्ट आने वाले हैं? इसका जवाब 9 फरवरी को दर्शकों को मिलने वाला है।तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर: शाहिद कपूर रोबोट कृति सेनन के साथ रोमांस करते हैं।
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में कृति और शाहिद के साथ-साथ धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में कृति और शाहिद की केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
पिछले साल शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ रिलीज हुई थी। जबकि कृति सेनन फिल्म ‘आदिपुरुष’ से दर्शकों के सामने आई थीं। अब कृति और शाहिद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर: शाहिद कपूर रोबोट कृति सेनन के साथ रोमांस करते हैं।
आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ newsupdating.com पर !
प्रस्तावना जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, और…
प्रस्तावना गेहूं उत्पादन, भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अधिकांश आबादी अपनी आजीविका के…
मिडिल ईस्टमें बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि…
भारत आज धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर है क्योंकि पूरे देश मेंराम नवमीऔर चैत्र…
वर्तमान वैश्विक स्थिति आज के समय में “तीसरे विश्व युद्ध” (World War 3) की संभावना…
संघर्ष क्यों बढ़ रहा है? मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए…