दिल्ली

दिल्ली-NCR: आंधी तूफ़ान के बाद बारिश ने किया परेशान, लगाया लम्बा जाम, आसमानी उड़ानों को किया प्रभावित

शुक्रवार के दिनभर दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद रात को अचानक मौसम बदल गया। रात्रि आठ बजे के बाद हवा चलनी शुरू हुई और दस बजे तेज आंधी का सामना हुआ। इससे शहर के अधिकांश इलाकों में रात को बिजली की गुल हो गई। रात्रि के पौने दस बजे अचानक आंधी चलनी शुरू हो गई। कई जगहों से बिजली के तार टूटने की भी खबरें आई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार की देर रात दिल्ली-NCR में मौसम में अचानक बदलाव आया। धूल भरी आंधी और तूफान के बाद बारिश के बादल छाए, जिससे लोगों को बेहद आराम मिला। बिगड़ते हुए मौसम के कारण डीएनडी पर लंबी ट्रैफ़िक जाम हो गया। नोएडा के कई इलाकों में बिजली चली गई और इसके कारण कई स्थानों पर विद्युत विघटन हुआ। इसी संदर्भ में, मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम का चेतावनी जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया है कि पूरे दिल्ली और एनसीआर में धूल भरी आंधी/तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इस अवधि में 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पहले से ही मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की थी।

कई इलाकों में बिजली गुल

रात्रि के पौने दस बजे अचानक आंधी चलनी शुरू हुई। इससे चार मरला, सिविल लाइन, फ्रैंड्स कालोनी, माडल टाउन, न्यू कालोनी, गुड़गांव गांव, राजेंद्रा पार्क, पटेल नगर, शिवाजी नगर सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल हो गई। गुरुग्राम में शुक्रवार दोपहर में तेज धूप रही।

इसी बीच, रात में अचानक आंधी चलने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक आंधी के दौरान सड़क किनारे खड़े हो गए। आंधी कम होने पर वे अपने गंतव्य को रवाना हो गए। कई जगहों से बिजली के तार टूटने की भी खबर है|

आंधी से पेड़ की टहनियां और बिजली के पोल गिरे

औद्योगिक नगरी में शुक्रवार रात आंधी के बाद तेज वर्षा हुई। रात में अचानक से बदले मौसम के बाद बादल बरसते रहे। शुक्रवार सुबह दिन में तेज धूप के बाद उमस रही, लेकिन रात दस बजे के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। गरज चमक के साथ वर्षा हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। वहीं न्यूनतम पारा लुढ़क कर 26 डिग्री दर्ज किया गया। आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए।

लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

सेक्टर-36, सेक्टर 71 में पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। सेक्टर-12 22 स्टेडियम के पास पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हुआ। वहीं कई जगह पेड़ और बिजली के पोल तारों पर गिर गई। आंधी तूफान के कारण चालक और सवारी बाल-बाल बचे हैं। वहीं घर से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह यातायात पुलिस नहीं होने के कारण चालकों ने मनमानी की। कई अन्य जगह भी स्थानों पर बिजली की तार टूट कर खंभे नीचे गिरे। जगह जगह पर पेड़ और बिजली की तार टूटने से यातायात और बिजली आपूर्ति में बाधा आई।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में हुआ बदलाव

कई सेक्टरों में होर्डिंग टूटकर सड़क पर गिर गए। कई जगह होर्डिंग गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वर्षा ने भले ही गर्मी से राहत दी हो, लेकिन बिजली की कई घंटों हुई कटौती ने शहरवासियों के लिए आफत पैदा कर दी। तापमान में गिरावट की उम्मीद है क्योंकि मौसम विज्ञानी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव हुआ है|

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago

तेल संकट और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर

पृष्ठभूमि: क्यों बढ़ रहा है तेल संकट? मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान और…

4 days ago

राजस्थान में UGC नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: जानिए पूरा मामला

 पृष्ठभूमि क्या है? राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को…

4 days ago