पंजाब

पंजाब: हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने गोलीबारी की, सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल की हुई मौत|

हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने गोलीबारी की

पंजाब पुलिस के जवान की गोली लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस एक सूचना के आधार पर गैंगस्टर के घर में छापेमारी के लिए पहुंची थी, लेकिन गैंगस्टर ने पुलिसकर्मी पर गोली चला दी।

पंजाब में चुनावी तैयारियों के दौरान मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में गैंगस्टर के घर पर हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने फायरिंग की। इस फायरिंग में सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जबकि गैंगस्टर मौके से फरार हो गया।

मुकेरियां के डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ को अवैध हथियार की सूचना मिली थी, जिसके बाद मनसूरपुर में छापा मारा गया। गैंगस्टर सुखविंदर राणा ने पुलिस जाब्ते को आते देखकर फायरिंग कर दी।

इस दौरान सीने में गोली लगने से सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुकेरियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं, गैंगस्टर के घर पर हुई फायरिंग के बीच जब तक पुलिस ने मोर्चा संभाला, तब तक आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था।

गैंगस्टर :छावनी में बदला गांव मंसूरपुर

पुलिस ने बताया कि गांव मंसूरपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी सुखविंदर राणा पर पहले भी हत्या के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद ही छापा मारा था, लेकिन आरोपी एक पुलिसकर्मी को सीने में गोली मारकर फरार हो गया है।

25 हजार रुपये की मानद इनाम

सुखविंदर राणा पर पहले से ही हत्या के दो मामले दर्ज हैं। घटना के बाद एक और मामला दर्ज किया गया है और शेष रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है। साथ ही, आरोपी की तस्वीर के साथ 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। -सुरिंदर लांबा, एसएसपी

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

15 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

15 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

3 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

3 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

4 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

4 days ago