भारत

पश्चिम बंगाल : राजीव कुमार ने अशांत संदेशखाली का दुबारा किया दौरा, छात्र को हिरासत में लेने के बाद फिर हुआ हंगामा

पश्चिम बंगाल: भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक टीम शुक्रवार को संदेशखाली गयी. ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस ने बर्बरता के ‘झूठे’ आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे इलाके में फिर तनाव फैल गया.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संकटग्रस्त संदेशखाली (Sandeshkhali) के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को सुबह फिर से विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है. उल्लेखनीय है कि 50 दिन बाद भी तृणमूल नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी नहीं हुई. हालांकि, एक हाई स्कूल के छात्र को पुलिस की गिरफ़्तारी का सामना करना पड़ा है. ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस ने बिना किसी कारण हाईस्कूल के छात्रों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया. इसके विरोध में स्थानीय महिलाओं ने पुलिस वैन को रोकने के लिए सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. विरोध प्रदर्शन में बीजेपी का महिला प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ. संदेशखाली में हंगामा व प्रदर्शन जारी है.

पश्चिम बंगाल: पुलिस के खिलाफ ही महिलाओं ने किया प्रदर्शन

कुछ देर तक विरोध जारी रहने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी. दोपहर में गांव से कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया. स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि इनमें एक हाई स्कूल का छात्र भी है. ग्रामीणों ने शिकायत की कि पुलिस ने बिना किसी कारण के घर-घर जाकर पुरुष और हाई स्कूल के छात्रों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे इलाके में फिर तनाव फैल गया. पुलिस की गाड़ी को रोकने के लिए महिलाएं सड़क पर लेट गईं है और हंगामा कर रही है. हालांकि बाद में खबर मिली है कि उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी को रिहा कर दिया गया.

पश्चिम बंगाल: डीजीपी ने अशांत क्षेत्र का किया दौरा

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. स्थानीय लोगों से बात की. राजीव कुमार ने स्थानीय लोगों से कहा, आप अपनी शिकायत दर्ज कराएं. हम कार्रवाई करेंगे. हम यहां पुलिस कैंप स्थापित करेंगे. लेकिन मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें. संवाददाताओं से बात करते हुए कुमार ने कहा, “पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. हम क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करेंगे. डीजीपी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों की हड़पी गई जमीन वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Read More

Viral Video: रकुल प्रीत की ब्राइडल एंट्री पर अटका फैंस का दिल, परी सी नजर आ रही हैं दुल्हनिया रानी

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

7 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

7 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago