यह गाना एक मस्ती भरा और पेपी नंबर है जो दर्शकों के बीच हंगामा मचाने वाला है। भारत की पॉपुलर जोड़ी अल्लू अर्जुन को पुष्पराज और रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के रूप में देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ऑन स्क्रीन दोनों के बीच का रिश्ता पार्ट 2 में पहले से ज्यादा गहरा नजर आ रहा है, जिससे उनकी केमिस्ट्री को मिस करना मुश्किल है। गाने में एक तरफ अल्लू अर्जुन जबरदस्त एनर्जी और स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रश्मिका अपने सामी सामी चार्म से दिलों को धड़का रही हैं।
फिल्म का दूसरा सिंगल, ‘द कपल सॉन्ग’ ने सच में फिल्म के रिलीज के लिए एक्साइटमेंट को बढ़ाने की तैयारी कर ली है. इसके अलावा, फिल्म के फर्स्ट सिंगल पुष्पा पुष्पा ने यूट्यूब पर एक रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें इसने तकरीबन 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स के साथ 6 भाषाओं में 100 मिलियन+ व्यूज हासिल किए हैं. इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि दूसरा सिंगल भी अपना खुद का रिकॉर्ड बनाने वाला है. बता दें कि फिल्म्स के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के पास हैं. ‘पुष्पा 2: द रूल’ वर्ल्डवाइड 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सुकुमार द्वारा निर्देशित और माइश्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. बता दें कि फिल्म का म्यूजिक टी सीरीज का है|