राजनीति

प्रियंका गांधी: मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जो जनता के सामने झूठ बोलते हैं

प्रियंका गांधी ने वलसाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता की परवाह नहीं है और वे जनता के प्रति किसी सम्मान के बिना बोलते हैं।

प्रियंका गांधी ने अपनी राजनीतिक सभा में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। वलसाड, गुजरात की जनसभा में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता की परवाह नहीं है और वे जनता के प्रति किसी सम्मान के बिना बोलते हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा है कि अब जब प्रधानमंत्री मंच पर आएं तो जनता को उनसे माफी मंगवानी चाहिए। वे कहा है, “हर बार मंच पर आएं तो इनसे माफी मंगवाओ कि हमारे सामने खड़े होकर आपने इतनी उल्टी-सीधी बातें, इतनी हल्की बातें कैसे कर ली? आप माफ़ी मंगवाओ, पूछो इनसे कि कोई ज़िम्मेदारी नहीं होती है क्या देश के प्रति, जनता के प्रति? कि जनता के सामने मंच पर खड़े हों तो सच बोलो। यही ज़िम्मेदारी होती है.” उन्होंने इसे कहते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह दिल से यह ज़िम्मेदारी उठाएं, जो प्रधानमंत्री के पद के साथ साथ उनके चरित्र और आचरण के साथ जुड़ी होती है।

प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि ये देश का पहला प्रधानमंत्री होगा जो आपके साथ इस तरह झूठ बोलता है, जिसके दिल में इतनी भी भावना नहीं है कि मैं जनता के सामने बोल रहा हूँ, मेरे मुंह से सच निकलना चाहिए.”

प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र के लातूर में भी जनसभा को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी ने कहा, “आज देश की सच्चाई टीवी पर नहीं दिख रही है, आपके जीवन में दिख रही है। आप रोज़ सुबह उठ कर मेहनत कर रहे हो लेकिन वो मेहनत पूरी नहीं हो पा रही है, आप बच्चों को शिक्षित कर रहे हो लेकिन उनके पास रोज़गार नहीं है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “मोदी जी ने पिछले दस सालों में कुछ नहीं किया इसलिए कहते हैं कि बीते 70 सालों में कुछ नहीं किया. सत्ता मिलने पर अहंकार हो जाता है, नेता का स्वभाव होता है, सत्ता मिलने पर बदल जाता है. नरेंद्र मोदी को इतना अहंकार हो गया है कि आपकी परवाह ही नहीं.”

Admin@newsupdating

Recent Posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टैरिफ कटौती से मजबूत होंगे द्विपक्षीय आर्थिक संबंध

भारत-अमेरिका  भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…

1 day ago

आज का गोल्ड-सिल्वर मार्केट अपडेट: गिरावट के बाद लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

 गोल्ड-सिल्वर  आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…

1 day ago

‘The Kerala Story 2’: टीज़र ने बढ़ाया उत्साह, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…

1 day ago

NDA संसदीय दल की बैठक: संसद सत्र से पहले राजनीतिक संदेश

NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…

1 day ago

उत्तर भारत में मौसम का बदलता मिज़ाज : कोहरा, बारिश और बर्फबारी का असर

उत्तर भारत  उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…

2 days ago

SpaceX का Starlink सैटेलाइट लॉन्च: वैश्विक इंटरनेट की दिशा में एक बड़ा कदम

SpaceX  एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…

2 days ago