ऑटोमोबाइल

भारत में लग्जरी कारों की मांग में वृद्धि हुई है, 2024 में 50,000 इकाइयों की बिक्री का अनुमान है

भारत में लग्जरी कारों की मांग

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर व्यापक रूप से विकसित हो चुका है, और विशेष रूप से यहाँ लग्जरी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऑडी इंडिया के नेता ने अपने बयान में बताया कि 2024 में लग्जरी कारों की बिक्री की अनुमानित संख्या 50,000 से अधिक होगी।

लग्जरी कारों की मांग में भारत में तेजी से वृद्धि के बीच, 2024 में पहली बार 50,000 यूनिट की सीमा को पार करने की संभावना है। यह दावा ऑडी इंडिया के मुखिया बलबीर सिंह ढिल्लों ने किया है। पिछले साल, घरेलू लग्जरी कार सेगमेंट में बिक्री में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, और लगभग 48,500 यूनिट बिकी थी।

भारत में लग्जरी कारों की मांग :भारत में कुल यात्री वाहन बाजार में लग्जरी गाड़ियों का हिस्सा दो प्रतिशत से भी कम है

भारत में कुल यात्री वाहन बाजार में लग्जरी गाड़ियों का हिस्सा दो प्रतिशत से भी कम है और यह पिछले एक दशक से कमोबेश इसी स्तर पर है। ढिल्लों ने पीटीआई को बताया, “अगर बिक्री लगभग 10 प्रतिशत भी बढ़ जाती है और हमें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के स्तर पर व्यवधानों का सामना नहीं करना पड़ता है, तो हम (वाहन उद्योग) 2024 में पहली बार सालाना आधार पर 50,000 यूनिट का आंकड़ा पार कर सकते हैं।”

भारत में लग्जरी कारों की मांग : पिछले साल ऑडी की बिक्री भारत में 89 प्रतिशत बढ़ी

पिछले साल ऑडी की खुदरा बिक्री (रिटेल बिक्री) भारत में 89 प्रतिशत बढ़कर 7,931 इकाई हो गई थी, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 4,187 इकाई था। यह पूछे जाने पर कि उद्योग एक लाख यूनिट वार्षिक बिक्री के आंकड़े को कब छू सकता है, ढिल्लों ने कहा, “अगर हम इस साल 50,000 यूनिट का आंकड़ा पार कर लेते हैं और आने वाले सालों में भी वृद्धि दोहरे अंकों में रहती है, तो हम इसे जल्द ही होते देखेंगे।”

इस साल के अंत तक ऑडी 30 से ज्यादा शो रूम हो जाएंगे

उन्होंने कहा कि 2023 में दर्ज की गई 28 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में इस साल उद्योग की वृद्धि थोड़ी धीमी हो सकती है। ऑडी इंडिया प्रमुख ने कहा कि उद्योग को इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले साल हमारे 25 शोरूम थे और इस साल के अंत तक हम इस आंकड़े को 30 तक ले जाने का लक्ष्य रखते हैं।

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

16 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

16 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

3 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

3 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

4 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

4 days ago