शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर के हर एक कोने में मौजूद हैं। सुपरस्टार ने अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन व्यक्तित्व के दम पर करोड़ों दिलों में जगह बनाई है। न सिर्फ आम लोग बल्कि नामचीन हस्तियां भी शाहरुख की दीवानी हैं। तमाम अवसर पर दिग्गज, किंग खान की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं। इसी में एक नाम डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जॉन सीना का भी है। जॉन को कई दफा बॉलीवुड के बादशाह की तारीफ करते देखा जा चुका है। अब उन्होंने शाहरुख के चर्चित गाने ‘भोली सी सूरत’ को गुनगुनाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान का स्टारडम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सीमा पार तक है। इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार जॉन सीना भी शामिल हैं, जिनके हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वह बॉलीवुड क्लासिक ‘दिल तो पागल है’ से शाहरुख खान का लोकप्रिय गाना ‘भोली सी सूरत’ गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया है।
वीडियो में हम जॉन सीना को गाना गाते हुए देख सकते हैं। वायरल क्लिप को देखकर फैंस बेहद खुश हो उठे हैं। कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर वाले इमोजी का तांता लगा हुआ है। ‘भोली सी सूरत’ गाने को उदित नारायण और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। गाना अपनी रिलीज के दशकों बाद भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। ‘दिल तो पागल है’ फिल्म में प्यार, दोस्ती की जबरदस्त कहानी देखने को मिली। इसे फिल्मफेयर समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
Read More
परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…
आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…
IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…
परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…
परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…
परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…