किसानों का रेल रोको प्रदर्शन: किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने राष्ट्रव्यापी आह्वान दिया है कि रविवार (10 मार्च, 2024) को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब और हरियाणा में लगभग 60 स्थानों पर 4 घंटे का रेल रोको प्रदर्शन किया जाए। इस विरोध प्रदर्शन के कारण, इन क्षेत्रों में ट्रेन शेड्यूल में व्यवधान की आशंका है।
अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रेल रोको प्रदर्शन से पहले अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है और ऐसी जानकारी सामने आई है कि पुलिस कई किसान यूनियन नेताओं के घर पहुंची है। वहीं, अधिकारियों ने संभावित गड़बड़ी को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।
किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी समेत कई मांगों के साथ आंदोलनरत हैं। रेल रोको प्रदर्शन में देश के और भी कई किसान संगठन शामिल हो सकते हैं। न्यूज9 की खबर के अनुसार, किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि सैकड़ों किसान पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर, और गुरदासपुर समेत रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे।
NEET : शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई अहम बैठक देशभर में चर्चा का विषय…
पीएम मोदी : भारत की वैश्विक रणनीति को मिलेगा नया विस्तार भारत के प्रधानमंत्री Narendra…
विराट कोहली : आईपीएल 2026 में 13 मई की रात क्रिकेट फैंस को एक शानदार मुकाबला…
अमेरिका ने पाकिस्तान को 23 मिलियन डॉलर यानी लगभग 190 करोड़ रुपये से अधिक कीमत…
शेयर बाजार : भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत देखने को…
बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan और अभिनेत्री Mrunal Thakur की आने वाली फिल्म “Hai Jawani Toh…