बॉलीवुड

विक्की कौशल का कटरीना कैफ की प्रेगनेंसी न्यूज़ पर रियेक्ट

विक्की कौशल: एक्टर विक्की कौशल ने अपनी आगामी फिल्म ‘बैड न्यूज’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ बातें साझा कीं।

बी टाउन के सबसे पॉपुलर कपल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, हाल ही में अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं। जहां एक ओर कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 28 जून 2024 को लॉन्च किया गया था और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मौजूद पैपराजी ने विक्की कौशल से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछे। विक्की ने अपने जवाब से सबको चुप कर दिया।

पर्सनल सवालों का विक्की कौशल ने दिया जवाब

फिल्म ‘बैड न्यूज’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पैपराजी ने विक्की कौशल से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे, “रियल वाली गुड न्यूज कब आ रही है?” जिस पर विक्की ने हाथ में माइक लिए और मुस्कुराते हुए कहा, “जब आएगी तो सबसे पहले मैं आप लोगों को बता दूंगा, अभी के लिए आप बैड न्यूज एन्जॉय कर लो जो हम ला रहे हैं। लेकिन जब उसका समय आएगा, तो जरूर सबको बताऊंगा।” उनके मजेदार जवाब को सुनकर सभी मौजूद लोग हंस रहे थे।

फिल्म ‘बैड न्यूज’ के बारे में

विक्की कौशल की आगामी फिल्म के बारे में बात करें तो यह फिल्म धर्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई गई है, जिसे डायरेक्टर आनंद लिवारी ने संवाहन किया है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी दिखाई देंगी। इस फिल्म की रिलीज़ तिथि 19 जुलाई को सिनेमाघरों में होने वाली है।

विक्की कौशल के व्यक्तिगत जीवन पर भी चर्चा हो रही है, जैसे कि उनकी शादी को लगभग तीन साल हो चुके हैं और हाल ही में उनकी पत्नी कैटरीना कैफ की गर्भावस्था की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसके अलावा, विक्की कौशल के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी वाइफ के बेबी बंप को लेकर बात की गई थी।

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

NEET परीक्षा मामले पर केंद्र सरकार सख्त, पेपर लीक पर होगी बड़ी कार्रवाई

NEET : शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई अहम बैठक देशभर में चर्चा का विषय…

6 hours ago

पीएम मोदी की 5 देशों की बड़ी विदेश यात्रा शुरू, व्यापार और रक्षा समझौतों पर दुनिया की नजर

पीएम मोदी : भारत की वैश्विक रणनीति को मिलेगा नया विस्तार भारत के प्रधानमंत्री Narendra…

7 hours ago

विराट कोहली का धमाका, RCB ने KKR को 6 विकेट से हराया

विराट कोहली : आईपीएल 2026 में 13 मई की रात क्रिकेट फैंस को एक शानदार मुकाबला…

1 day ago

शेयर बाजार और भारतीय अर्थव्यवस्था में नई उम्मीद, GDP ग्रोथ 7.4% तक पहुंचने की संभावना

शेयर बाजार : भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत देखने को…

1 day ago

Varun Dhawan और Mrunal Thakur की फिल्म “Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai” को लेकर बड़ा अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan और अभिनेत्री Mrunal Thakur की आने वाली फिल्म “Hai Jawani Toh…

2 days ago