इस रेसिपी में सोया सॉस, चिली सॉस, टमाटर सॉस सभी के मिश्रण का उपयोग किया जाता है जिससे इसका स्वाद डबल मजेदार हो जाता है तो आइये अब सीधा चलते है इस रेसिपी को बनाने की ओर
इस रेसिपी को बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री को नीचे लिस्ट किया गया है आप अपने आवश्यकतानुसार सामाग्री को कम कम ज्यादा कर सकते है।
Veg Hakka Noodles Recipe अक्सर रेस्टुरेंट व स्ट्रीट फ़ूड की शोभा बढ़ाते है सभी लोग हक्का नूडल्स बाहर जाकर खाते है परन्तु बाहर ये अनहैल्थी तरीके से बनाये जाते है परन्तु आप इस रेसिपी को पढ़कर हक्का नूडल्स को आसानी से घर पर बना सकते है। इन नूडल्स को बनाते समय आप अपनी मनपसंद सब्जियों का चुनाव करके इसे ओर भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते है।
वेज हक्का नूडल्स रेसिपी इन हिंदी: इस आसान तरीके से बनाएं स्वादिष्ट हक्का नूडल्स सबसे पहले नूडल्स के पैकेट को गर्म पानी में उबालने रख दें एवं गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, व प्याज को लम्बे आकार में काट लें, हरी मिर्च, लहसुन को बारीक बारीक काट लें सभी को साइड कर लें।
अब एक कढ़ाई में २ चम्मच तेल डालकर गर्म करें अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, लहसुन डालें,१ चम्मच जीरा डालकर २ मिनिट तक भूने अब इसमें लम्बे आकार में कटी हुई प्याज डालें व लाल होने तक भूने, अब इसमें लम्बे आकार में कटी हुई सब्जियां डाल दें व सभी को मध्यम आंच में भूने
सब्जियों को अच्छी तरह पकाते हुए इसमें १ चम्मच सोया सॉस, १ चम्मच रेड चिल्ली सॉस, १ चम्मच टमाटर सॉस डालकर, १ चम्मच विनेगर डालकर अच्छी तरह मिलायें अब इसमें १ चम्मच काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं उबले हुए नूडल्स डाल दें अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं अब नूडल्स को अच्छी तरह एवं तब तक चलाएं जब तक सारे सॉस नूडल्स में सॉस अच्छी तरह मिल जाएँ ।वेज हक्का नूडल्स रेसिपी इन हिंदी: इस आसान तरीके से बनाएं स्वादिष्ट हक्का नूडल्स
Veg Hakka Noodles Recipe बनकर तैयार है आप इसे पार्टी शादी में बनाकर अपने फ़ंक्शन की शोभा बढ़ाये एवं इस रेसिपी का आनंद लें।
हम उम्मीद करते है आपको यह रेसिपी बनाने में आसान लगी होगी यदि आप हक्का नूडल्स बनाना चाहते है तो इस रेसिपी को पढ़कर आप आसानी से घर पर स्वादिष्ट हक्का नूडल्स वबना सकते है, यदि इस रेसिपी से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना चाहते है तो हमे कमेंट करें।
वेज हक्का नूडल्स रेसिपी इन हिंदी: इस आसान तरीके से बनाएं स्वादिष्ट हक्का नूडल्स
ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ newsupdating.com पर !
तमिलनाडु की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अभिनेता से राजनेता…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी…
अमेरिका-ईरान : मध्य पूर्व में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बनती दिखाई दे रही है।…
भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। हाल के…
आलिया भट्ट : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Alia Bhatt आज केवल बॉलीवुड तक…
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर वैश्विक चर्चा का केंद्र बन गया है।…