हरियाणा समाचार: CDLU में गुमनाम चिट्ठी पहुंचने से मचा हडकंप, प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा समाचार: CDLU में गुमनाम चिट्ठी पहुंचने से मचा हडकंप, प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा समाचार: हरियाणा के सिरसा में स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के नाम गुमनाम चिट्ठी पहुंचने से हडकंप मच गया। चिट्ठी में छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

ब्यूरोः

हरियाणा के सिरसा में स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) में प्रोफेसर के नाम गुमनाम चिट्ठी पहुंचने से हडकंप मच गया। चिट्ठी में छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एक विभाग की 500 छात्राओं ने इस बारे में एक गुमनाम चिट्‌ठी लिखी है। इस चिट्ठी मिलने के बाद छात्रों ने कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।

चिट्ठी मिलने के बाद हरकत में आया यूनिवर्सिटी और पुलिस प्रशासन

वहीं, गुमनाम चिट्ठी भेजने वाले ने प्रधानमंत्री से लेकर राज्यपाल तक शिकायती पत्र भेजकर छात्रों ने न्याय की गुहार लगाई है। गुमनाम चिट्ठी मिलने के बाद यूनिवर्सिटी और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ सिरसा की ASP दीप्ति गर्ग यूनिवर्सिटी पहुंच गई हैं और छात्राओं और आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ कर रही हैं।

चिट्ठी में प्रोफेसर के खिलाफ लगे गंभीर आरोप

इस मामले पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार आरके बंसल गुमनाम चिट्ठी के बारे में कहा कि प्रोफेसर के खिलाफ गुमनाम चिट्ठी हमारे पास गुरुवार शाम को आई है। इस चिट्ठी में प्रोफेसर के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी  मैनेजमेंट पुलिस को पूरा सहयोग कर रहा है और इस मामले की साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रोफेसर से भी पूछताछ की है।

newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

2 days ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

2 days ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

4 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

4 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

5 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

5 days ago