उत्तर प्रदेश

2024 में बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा में शिवांकर ने टॉप किया, बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की सूची।

2024 में बिहार बोर्ड

बिहार बोर्ड BSEB 10वीं कक्षा की टॉपर सूची 2024 जारी: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम के साथ टॉपर सूची की घोषणा की गई है। छात्र इस लिंक biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से सीधे टॉपर सूची की जांच कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा की टॉपर सूची 2024 को जारी कर दिया है: आज बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम के साथ टॉपर सूची जारी की गई है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम और टॉपर सूची देख सकते हैं। बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल शिवांकर कुमार (Shivankar Kumar) ने पूर्णिया से टॉप किया है। समस्तीपुर के आदर्श कुमार (Adarsh Kumar) दूसरे स्थान पर हैं। आदित्य कुमार (Aditya Kumar), सुमन कुमार पूर्वे (Suman Kumar), पलक कुमारी (Palak Kumar), सुजिया परवीन 486 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

उम्मीदवार इसके अलावा सीधे बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर लिस्ट को चेक करने के लिए http://biharbardonline.bihar.gov.in/ लिंक पर जा सकते हैं। साथ ही, नीचे दिए गए इन स्टेप्स का भी उपयोग करके बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट देखी जा सकती है। इस साल कुल 16,64,252 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के शामिल हैं। इस साल कुल 13,79,842 छात्र पास हुए हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 82.91% रहा है।

बिहार बोर्ड:  BSEB 10th Topper List 2024

2023 में एमडी रुम्मन अशरा ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था। उनके बाद नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपम ने दूसरा स्थान हासिल किया था। तीसरा स्थान पर संजू कुमार, भावना कुमारी और जयनंदन कुमार पंडित ने अपनी जगह बनाई थी। पिछले साल परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04% था और 13,05,203 उम्मीदवार पास हुए थे। पिछले साल पटेल हाई स्कूल, औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने 500 अंकों में 487 अंक प्राप्त किए थे और मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था। सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। पिछले साल प्रज्ञा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

पिछले साल कुल 16,11,099 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनमें से 12,86,971 उम्मीदवार पास हुए थे। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88% था। वहीं, 2022 में 6,78,110 छात्र और 6,08,861 छात्राएं परीक्षा में पास हुई थी।

 

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस, TVK की बढ़ी राजनीतिक ताकत

तमिलनाडु की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अभिनेता से राजनेता…

7 hours ago

पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी बनेंगे नए मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी…

7 hours ago

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव: दुनिया की नजर मध्य पूर्व पर

अमेरिका-ईरान : मध्य पूर्व में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बनती दिखाई दे रही है।…

7 hours ago

भारत-पाकिस्तान तनाव फिर बढ़ा: सीमा और जल विवाद ने बढ़ाई चिंता

भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। हाल के…

8 hours ago

आलिया भट्ट का इंटरनेशनल जलवा: हॉलीवुड और फैशन वर्ल्ड में बढ़ता दबदबा

आलिया भट्ट : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Alia Bhatt आज केवल बॉलीवुड तक…

1 day ago

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने किया अस्थायी सीजफायर का ऐलान, दुनिया की नजरें शांति प्रयासों पर

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर वैश्विक चर्चा का केंद्र बन गया है।…

1 day ago