राजनीति

AAP-Congress Alliance: आप-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा अपडेट… इस फॉर्मूले पर बनी दोनों दलों की बात; आज एलान संभव

आप-कांग्रेस गठबंधन

दिल्ली के राजधानी में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। इस गठबंधन में आपको चार और कांग्रेस को तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। आज इसका आधिकारिक एलान हो सकता है और इसी बीच कांग्रेस और आप की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होने की संभावना है।

आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे पर घोषणा होने की उम्मीद है।

आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में तीन सीटों की पेशकश की थी। इसपर लगभग सहमति बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी दिया है। आप की तीन सीटों की पेशकश पर दोनों दल सहमत हो गए हैं।

ऐसे में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकती है। इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। जो आज हो सकता है।

आप-कांग्रेस के समझौते से भाजपा बौखलाई : पाठक

आप ने एक बार फिर शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला है। आरोप है कि आप नेताओं को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसा न करने की सूरत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी मिल रही है। आप का कहना है कि कांग्रेस से समझौता होकर रहेगा, बेशक केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जाए। साथ ही चुनौती दी है कि जिस दिन केजरीवाल गिरफ्तार होंगे, पूरे देश में आप के हक में सुनामी चलेगी और भाजपा का पूरा राजनीतिक गुना-गणित बिगड़ जाएगा। आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज पूरे मसले पर बात करने के लिए मीडिया के सामने आए। संदीप पाठक के मुताबिक, हमें संदेश भेजा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन को छोड़ दो। उन्होने कहा, आप केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी से डरने वाली नहीं है। हम देश के लिए गठबंधन में जा रहे हैं।

आप-कांग्रेस गठबंधन : केजरीवाल की गिरफ्तारी संभव

भारद्वाज सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस व आप में समझौते की खबर मिलते ही भाजपा बौखला गई है। आरोप है कि अचानक से ईडी ने मुख्यमंत्री को सातवां नोटिस भेज दिया। वहीं, बहुत से विश्वसनीय लोगों से जानकारी मिली कि ईडी के साथ सीबीआई भी केजरीवाल को गिरफ्तार करने जा रही है। यह आने वाले दो से तीन दिनों में हो जाएगा। तुरंत गिरफ्तारी में सीबीआई को इसलिए लगाया गया है कि ईडी कोर्ट में जाकर फंस गई है।

आतिशी ने भी केंद्र पर साधा निशाना:

आतिशी का आरोप है कि केजरीवाल को मनीष सिसोदिया की तरह गिरफ्तार करने की केंद्र सरकार की साजिश है। इसी वजह से दो-तीन महीने से केजरीवाल को सात बार ईडी का नोटिस आया है। केंद्र सरकार को समझ में आ रहा है कि वह ईडी से केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। इसलिए अब सीबीआई को सामने लेकर आई है|

दिल्ली में जीतेगा आप-कांग्रेस का गठबंधन:

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा 400 सीट जीतने का दावा कर रही है, लेकिन दिल्ली में इसे असफल होना है। भाजपा दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन से डर गई है। इसी भय में कोर्ट में चल रही सुनवाई का ईडी का इंतजार नहीं कर पा रही है। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि आप इंडिया गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

Read More

पाकिस्तान में घुसकर ईरान ने आतंकवादियों को किया ढेर, रिपोर्ट का दावा- जैश अल-अदल से था कनेक्शन

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस, TVK की बढ़ी राजनीतिक ताकत

तमिलनाडु की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अभिनेता से राजनेता…

5 hours ago

पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी बनेंगे नए मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी…

5 hours ago

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव: दुनिया की नजर मध्य पूर्व पर

अमेरिका-ईरान : मध्य पूर्व में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बनती दिखाई दे रही है।…

5 hours ago

भारत-पाकिस्तान तनाव फिर बढ़ा: सीमा और जल विवाद ने बढ़ाई चिंता

भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। हाल के…

6 hours ago

आलिया भट्ट का इंटरनेशनल जलवा: हॉलीवुड और फैशन वर्ल्ड में बढ़ता दबदबा

आलिया भट्ट : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Alia Bhatt आज केवल बॉलीवुड तक…

1 day ago

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने किया अस्थायी सीजफायर का ऐलान, दुनिया की नजरें शांति प्रयासों पर

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर वैश्विक चर्चा का केंद्र बन गया है।…

1 day ago