Best 5 Movies of Alia Bhatt: Alia Bhatt एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं, और हर बार उन्होंने अपने फैंस को प्रभावित किया है।
आलिया भट्ट ने 6 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर 2012 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में काम किया। यह फिल्म उनकी पहली हिट फिल्म थी। उसके बाद उन्होंने कई और सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
अगर आप Alia Bhatt के फैन हो, तो आपको Alia Bhatt की यह पांच फिल्मे (Best 5 Movies of Alia Bhatt) जरूर देखनी चाहिए।
संजय लीला भन्साळी एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो अपने खूबसूरत कहानियों और मजबूत डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके हर फिल्म में कुछ न कुछ खास होता है और वो हमेशा बॉक्स ऑफिस पर हिट होते हैं।
गंगुबाई काठियावाडी Sanjay Leela Bhansali द्वारा निर्देशित फिल्म है। यह फिल्म कामाठीपुरा में रहने वाली एक महिला गंगुबाई काठियावाडी के जीवन पर आधारित है। गंगुबाई एक वेश्या थीं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे और अंततः वो एक समाजसेविका बन गईं।
इस फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगुबाई काठियावाडी की भूमिका निभाई है। आलिया की एक्टिंग इस फिल्म में शानदार है। आलिया ने गंगुबाई के दर्द, संघर्ष और जीत को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया है।
गंगुबाई काठियावाडी एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है और इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है।
मेघना गुलजार की राझी 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और एक्टर विकी कौशल ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।
आलिया ने इस फिल्म में भारत की रॉ एजेंट सेहमत खान की भूमिका निभाई थी। राझी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो भारत की रक्षा के लिए पाकिस्तान जाकर जासूसी करती है। वह एक रॉ एजेंट होती है और उसे पाकिस्तान में एक पाकिस्तानी आदमी से शादी करनी होती है। उसे इस आदमी की जासूसी करनी होती है और भारत को पाकिस्तान की योजनाओं के बारे में जानकारी देनी होती है।
यह फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। यह फिल्म भारत में एक क्लासिक बन गई है।
Best 5 Movies of Alia Bhatt
अभिषेक चौबे की यह फिल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी। उडता पंजाब फिल्म एक अच्छी फिल्म है जो हमें पंजाब में बढ़ती ड्रग्स की समस्या के बारे में बताती है।
इस फिल्म में पंजाब में बढ़ती ड्रग्स की समस्या, पुलिस, डॉक्टर और ड्रग्स के चंगुल में फंसे लोगों की कहानी दिखाई गई है।फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और करिना कपूर खान ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में कुमारी पिंकी नाम की बिहारी हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है।
आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर पहली बार 2 स्टेट्स फिल्म में नजर आये थे। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। अभिषेक वर्मन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।
अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और अमृता सिंह ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। चेतन भगत की ‘2 स्टेट्स: स्टोरी ऑफ माय लव मैरिज’ किताब पर आधारित इस फिल्म की कहानी थी।
यह फिल्म दो अलग-अलग स्टेट्स से आने वाले दो लोगों की प्रेम कहानी है। वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके माता-पिता को उनकी शादी से सहमत होने में परेशानी होती है। वे अपने माता-पिता को मनाने के लिए बहुत कोशिश करते हैं और अंत में सफल होते हैं।
आलिया भट्ट ने इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में धमाकेदार शुरुआत की। उनकी यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सहित भाषाओं में 24 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली ने किया था। आलिया ने फिल्म में सीता की भूमिका निभाई थी।
इस फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन, राम चरण और एन. टी. रामाराव जूनियर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। इस फिल्म में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म के गाने बहुत पॉपुलर हुए थे और इसने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
| Movie Title | Release Year | Director | Genre |
|---|---|---|---|
| Gangubai Kathiawadi | 2022 | Sanjay Leela Bhansali | Biographical, Crime, Drama |
| Raazi | 2018 | Meghna Gulzar | Action, Drama, Thriller |
| Udta Punjab | 2016 | Abhishek Chaubey | Crime, Drama, Thriller |
| 2 States | 2014 | Abhishek Varman | Comedy, Drama, Romance |
| RRR | 2022 | SS Rajamouli | Action, Drama, Historical |
भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…
रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…
भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…
तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…
घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…