Bharat Bandh Today : किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
Bharat Bandh Today : पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
इस बीच आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।
Bharat Bandh Today पंजाब के फाजिल्का में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। जो बाजार सुबह 8:30 बजे खुल जाते थे, वह अभी तक नहीं खुले। फाजिल्का बस स्टैंड पर भी सन्नाटा है।
भारत बंद के मद्देनजर बठिंडा का बस स्टैंड खाली पड़ा रहा। यहां से निजी व सरकारी कोई भी बस नहीं चली।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है। मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।
बिहार के सासाराम में किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि हमने इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं।
भारत बंद के चलते आज राजधानी दिल्ली समेत कई जगह लंबे जाम लग सकते हैं।
Bharat Bandh Today किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। इस बीच आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है, जिसके चलते दिल्ली और हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है।
Bharat Bandh Today पीएम एमएसपी समिति के सदस्य बिनोद आनंद ने कहा, अगर एमएसपी पर कानूनी गारंटी देश की आर्थिक प्रगति और किसानों के कल्याण का एकमात्र तरीका है, तो हम ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन एमएसपी पर कानून की गारंटी कब थी? प्रधानमंत्री ने कभी ऐसा नहीं कहा, ये गुंडे किसान और कुछ राजनीति से प्रेरित लोग हैं।
बिनोद आनंद ने कहा, एक विशेष राज्य के लोग अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ किसानों का इस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी पर कभी कुछ नहीं कहा गया। हमें ऐसी कृषि नीतियां बनानी होंगी जो 2075 तक वैध हों ताकि वित्तीय असमानताएं कम हों। एमएसपी एक जटिल विषय है, उन्हें हमारे साथ आना चाहिए और बैठना चाहिए। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि अगर मैं सभी का जवाब देने में असमर्थ हूं उनके सवालों पर मैं समिति से इस्तीफा दे दूंगा। यह एक नाटक है और देश का ध्यान भटकाने और तोड़ने वाली बात है।
किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा,”आज तीन फैसले लिए गए, पहला ये कि हम कल 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक। परसों ट्रैक्टर रैली होगी हर तहसील में परेड होंगे। 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। उसी बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे। ”
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (क़ादियां) के जिला अध्यक्ष , किरती किसान यूनियन के जिला सचिव तरसेम सिंह बन्नेमल के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के निर्देशानुसार आज टोल प्लाजा ढिलवां को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक टोल फ्री कर दिया गया है।
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से मिलकर मांग की है कि पंजाब के अधिकार क्षेत्र में आंसू गैस के गोले छोड़ने और रबड़ बुलेट्स चलने को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और अंबाला के एसपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। कांग्रेस के प्रधान ने कहा कि हरियाणा ने असंवैधानिक और गैरकानूनी कार्रवाई करते हुए पंजाब के किसानों पर अत्याचार किया है जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं।
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा,”किसानों का तरीका ठीक नहीं, हर किसी को दिल्ली जाने का लोकतांत्रिक अधिकार है।”
रोल रोको आंदोलन में शामिल किसानों ने शताब्दी और शान-ए-पंजाब समेत कई ट्रेनों को रोक दी है।
राजपुरा रेल्वे स्टेशन पर किसान यूनियन द्वारा लगाए धरने के चलते यात्री परेशान होते हुए यात्री आरपी सिंह ने कहा प्रदर्शनकारियों का आम लोगों को परेशान करना बिल्कुल गलत है। किसी जरूरी काम के चलते हमने दिल्ली जाना था जोकि अब हमारी ट्रेन शताब्दी कब आएगी कोई पता नहीं है।
Bharat Bandh Today पंजाब के राजपुरा, पटियाला के प्रदर्शनकारी राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर बैठ गए।
दिल्ली जाने के लिए रास्ते में आने वाले पंजाब हरियाणा के शंभू बैरियर पर हरियाणा के पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया है जहां उनकी 13 फरवरी को झड़प हुई। 14 फरवरी को केंद्रीय नेताओं ने किसान संगठनों को फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने या न होने को लेकर संश्य बरकरार है।
भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ओर से ट्रेन रोको आंदोलन के तहत 12 से 4 बजे तक किए जाने वाले प्रदर्शन को अब 12 से 3 बजे तक कर दिया है। राज्य के सचिव व जिला प्रधान शिंगारा सिंह मान ने बताया कि पंजाब के संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के बाद प्रदर्शन का समय एक घंटा कम किया गया है। क्योंकि बाकी सभी जगहों पर भी 12 से 3 बजे तक प्रदर्शन किया जा रहा है।
किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज तीसरे दौर की बैठक शाम को पांच बजे शुरू होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे जबकि किसानों की ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर, रमनदीप मान आदि किसान नेता शामिल होंगे।
भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल और पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सरवण सिंह पंधेर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वह भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल हों जिस तरह वह पहली मीटिंग में शामिल थे।
उधर, पता चला है कि मुख्यमंत्री ने अभी इस बारे में फैसला नहीं लिया है। सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि इस बारे में जल्द ही बात करके उन्हें अवगत करवाया जाएगा।
सरवन सिंह पंढेर ने सीएम मान से अपील की है कि वह भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल हों जिस तरह वह पहली मीटिंग में शामिल थे।
कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, “किसान संगठनों ने जो भारत बंद का एलान किया है हम उसका समर्थन कर रहे हैं। कल सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी किसानों के साथ मुलाकात करेंगे।
Bharat Bandh Today कांग्रेस नेता ने आगे कहा,”किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। सड़कों में कीलें लगा दी गई हैं। जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किसानों के खिलाफ किया जा रहा है ये निंदनीय है। किसान देश और समाज की रीढ़ की हड्डी हैं वे अन्नदाता हैं। ये सरकार चंदा दाताओं का सम्मान करती है अन्नदाता का नहीं।”
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर की सरकार से मांग कि किसानों को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।
पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भारतीय किसान संघ ने इससे किनारा कर लिया है। साथ ही, किसानों के प्रति समाज में नकारात्मक भाव पैदा नहीं करने की अपील की है।
स्पष्ट किया कि किसानों के नाम पर हिंसा, अराजकता और राष्ट्रीय संपति का नुकसान होने से समाज में उनके प्रति नकारात्मक भाव जन्म लेगा। इसका खमियाजा संघर्षरत किसानों को चुकाना पड़ता है, इसलिए हिंसक आंदोलन का समर्थन नहीं किया जा सकता।
पंजाब और हरियाणा से किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के बॉडरों पर सुरक्षा बलों का सख्त पहरा है। सीमाओं पर मजबूत किलेबंदी की गई है। Bharat Bandh Today इस कड़ी में सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के सबसे ज्यादा इंतजाम किए गए। साथ ही टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
कृषि मंत्री मुंडा ने कहा था कि जल्दबाजी में एमएसपी पर कानूनी नहीं बनाया जा सकता है। बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा।
Bharat Bandh Today केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच आज तीसरे दौर की बैठक होने वाली है। यह वार्ता चंडीगढ़ में होने वाली है। सरकार की ओर से पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा किसानों से बातचीत करेंगे।
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, .हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा। सरकार को हमारी आवाज सुननी पड़ेगी वरना जो होगा ठीक नहीं होगा।
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है, आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है और हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें. दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
Bharat Bandh Today किसान आंदोलन (दिल्ली चलो 2.0) का आज तीसरा दिन है। आज किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्री के बीच बातचीत होगी। किसानों अपनी मांग को लेकर सरकार से बात करेंगे। अगर बात नहीं बनी तो किसान आंदोलन और भी तीव्र होने की आशंका है।
Read More
भारत-अमेरिका भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…
गोल्ड-सिल्वर आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…
‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…
NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…
उत्तर भारत उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…
SpaceX एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…