राजनीति

Himachal: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ BJP ने चलाया सफाई अभियान, पूर्व CM बोले-देश में कांग्रेस की स्थिति हास्यास्पद

Himachal: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ BJP ने चलाया सफाई अभियान, पूर्व CM बोले-देश में कांग्रेस की स्थिति हास्यास्पद

पीएम मोदी ने देशवासियों से देश भर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आवाह्न किया है। ये अभियान 22 जनवरी यानि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा।

 

शिमला: पीएम मोदी ने देशवासियों से देश भर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आवाह्न किया है। ये अभियान 14 जनवरी से 22 जनवरी यानि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा। इसी कड़ी में शिमला के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मंदिर परिसर की सफाई की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आम जनता को भी इस मुहिम से जुड़ने का आवाहन किया साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी हमला बोला।

Himachal: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ BJP ने चलाया सफाई अभियान, पूर्व CM बोले-देश में कांग्रेस की स्थिति हास्यास्पद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 14 से 22 जनवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों की सफाई करने का आवाहन किया था इसी कड़ी में आज यहां कालीबाड़ी में सफाई अभियान चलाया गया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि वे भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आवाहन का हिस्सा बने और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता के कार्यक्रम करें।

 

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में भारत जोड़ो न्याय की शुरुआत कर दी है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने इस यात्रा को अर्थविहीन बताया। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का कोई ओचित्य नहीं है। कांग्रेस की स्थिति देश भर में हास्यास्पद बन चुकी है।

newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

4 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

4 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago