क्रिकेट

Ind vs Eng: रांची टेस्ट में भारतीय प्लेइंग 11 के लिए इन दो खिलाड़ियों के बीच टक्कर, ऐसा बन रहा समीकरण

Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल चौथे टेस्ट से भी बाहर हो चुके हैं और तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है

टीम इंडिया सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के लिए अपने इरादे को मजबूत बना चुकी है इसका सबूत है भारतीय टीम ने इंग्लैंड के बेजबॉल का जिस तरीके से हवा निकाला उसने टीम के हौसले को जरूर बढ़ाया होगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम (IND vs ENG) ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी है. अब उसकी नज़र रांची में चौथे टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी उसके बाद आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के लिए साख बचाने जैसा होगा, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कब पास पलट जाये इसको लेकर भी कोई भविष्वाणी नहीं की जा सकती.

Ind vs Eng: बुमराह की जगह कौन?

पिछले दो टेस्ट मुकाबलों के परिणाम के हिसाब से देखें तो भारतीय टीम जीत के लिए हर संभव प्रयास करना चाहेगी जिसको लेकर टीम के प्लेइंग 11 (Team India 4th Test Palying 11) में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं. जी हां इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल चौथे टेस्ट से भी बाहर हो चुके हैं और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है ऐसे में बुमराह की जगह तेज गेंदबाज़ के तौर पर मुकेश कुमार को मौका मिल सकता हैं या फिर रांची टेस्ट में आकाश दीप को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

आकाश दीप ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया था क्योंकि उन्होंने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए दो मैचों में 10 विकेट लिए थे. उन्होंने बंगाल के साथ घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है जहां उन्होंने 30 प्रथम श्रेणी मैचों में 23.58 की औसत के साथ 104 विकेट लिए हैं.

चौथे टेस्ट के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

चौथे टेस्ट के लिए भारत टीम स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप

Read More

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बेटे को कहां की नागरिकता मिलेगी? भारत के नागरिक होंगे अकाय या यूके! सब समझ लीजिए

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

Met Gala 2026: Hugh Jackman और Sutton Foster का कपल डेब्यू बना चर्चा का केंद्र

परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…

10 hours ago

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक आखिरी ओवर मुकाबला

आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…

10 hours ago

IIT मद्रास टेक समिट 2026: रिसर्च और इंडस्ट्री को जोड़ने की नई पहल

IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…

11 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘Victory Day’ से पहले अस्थायी युद्धविराम, क्या खत्म होगा संघर्ष?

परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…

11 hours ago

IRCTC घोटाला केस: आज आ सकता है बड़ा फैसला, बढ़ी राजनीतिक हलचल

परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…

11 hours ago

Bollywood News Today 2026: सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया की बड़ी खबरें

परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…

1 day ago