हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हमले में पूर्व विधायक के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई. इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले के पीछे का कारण अभी तक अज्ञात है। इस घटना से लोगों में गहरा दुःख और आक्रोश है।
HIGHLIGHTS:
हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे. कहा जा रहा है कि कि कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की गई है.
इंडियन नेशनल लोक दल के एक प्रवक्ता ने बताया कि नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने कहा कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी लेकिन सुरक्षा नहीं मिली. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छिटपुट हमले हुए हैं. झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा कि सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
हमले के बाद दो बार के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और अन्य घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि चार घायलों को अस्पताल में लाया गया था. घायलों में दो लोगों को काफी ज्यादा खून बह गया और उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी. दो घायलों का आईसीयू में इलाज चल रहा है. उनके कंधे और जांघों पर गोलियां लगी हैं. मरने वालों में पूर्व विधायक नफे सिंह और उनके सुरक्षाकर्मी जय किशन शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी अपनी फॉर्चूनर कार में सवार थे. इसी दौरान आई-10 कार में सवार होकर कुछ हमलावर उनका पीछा कर रहे थे. जब नफे सिंह की गाड़ी बराही फाटक के पास पहुंची तो उन्होंनी पूर्व विधायक पर गोलियां बरसा दीं. कहा जा रहा है कि हमलावरों ने कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की. सामने आई तस्वीरों में देखा गया कि कार का पूरा शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी पर गोलियां के निशान हैं. यह हमला बहुत ही घातक और दुर्भाग्यपूर्ण था, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता है।
कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर कहा, “हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।”
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुका है। यह घटना उस संदेश को देती है कि हमें कानून और क्रिमिनल राजनीति की मौजूदगी का खुलकर सामना करना होगा। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से प्रदेशवासियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता हो रही है।
Read More
बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan और अभिनेत्री Mrunal Thakur की आने वाली फिल्म “Hai Jawani Toh…
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज अपरा एकादशी के पावन अवसर पर विशेष…
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में…
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में देशवासियों से एक महत्वपूर्ण आर्थिक और राष्ट्रीय अपील…
भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। हालिया घटनाओं…
अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच एक बार…