साथ ही, पराग एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके पास एक निश्चित मैच बचा है और फाइनल में पहुंचने का मौका है। इस दौरान, वे एक आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी, यशस्वी जायसवाल, के रिकॉर्ड को छू सकते हैं। यशस्वी ने आईपीएल 2023 में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 625 रन बनाए थे। पराग इस उपलब्धि से सिर्फ 58 रन दूर हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 2008 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 616 रन बनाए थे। अनकैप्ड खिलाड़ी वह होता है जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच (उस विशेष साल या समय तक) नहीं खेला हो।
पंत के इस रिकॉर्ड से कुछ रन दूर पराग
रियान पराग आईपीएल में नंबर चार या इससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं। आईपीएल में नंबर चार या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, जोने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 579 रन बनाए थे। पराग के नाम 567 रन हैं, जो इस बार राजस्थान के लिए नंबर चार या इससे नीचे ही बल्लेबाजी किया है।