सोशल मीडिया पर, अमिताभ बच्चन को अश्वत्थामा के किरदार में देखकर कुछ यूज़र्स हैरान हो रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि अमिताभ बच्चन की जवानी वाले किरदार को उनके बेटे, अभिषेक बच्चन ने निभाया है।
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और उनके किरदार को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बी के किरदार के जवानी वाले लुक को देखकर कई लोग हैरान हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है।
अमिताभ बच्चन के लुक को लेकर भ्रम में पड़े लोग
अमिताभ बच्चन को अश्वत्थामा के किरदार में देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। पहली झलक में उनके जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का लुक देखने को मिल रहा है। इसे देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि अमिताभ बच्चन के जवानी वाले किरदार को अभिषेक बच्चन ने निभाया है। एक यूजर ने एक्स पर अमिताभ की वायरल तस्वीर को देखकर पूछा, “क्या इस तस्वीर में जवान अमिताभ बच्चन के किरदार में अभिषेक बच्चन हैं?” वहीं, एक अन्य यूजर ने यह सवाल किया कि क्या इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन हैं?
इस बात की हो रही तारीफ
जहां कुछ लोग अमिताभ बच्चन के लुक को लेकर भ्रम में पड़े हैं तो वहीं कुछ लोग फिल्म निर्माताओं की मेहनत के लिए भी तारीफ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन को जवान देखकर सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “कल्कि के आर्ट डिजाइनर्स को मेरा सलाम। उन्होंने कमाल की मेहनत की है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “‘कल्कि 2898 एडी’ की टीम ने टेक्नोलॉजी और डिटेलिंग पर शानदार काम किया है। उनकी मेहनत को सलाम!”
आईपीएल मैच से पहले रिलीज हुआ था लुक
परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…
आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…
IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…
परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…
परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…
परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…