बॉलीवुड

‘चांदी के चम्मच के साथ पैदा होने वाले नेपो…’, Kangana Ranaut के निशाने पर आईं अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना

Kangana Ranaut: कंगना रनोट बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं जो बड़ी ही बेबाकी के साथ अपनी बात कह जाती हैं। नेपोटिज्म के मुद्दे की शुरुआत करने वाली कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने हाल ही में अक्षय कुमार की पत्नी और ऑथर ट्विंकल खन्ना को उनके पुरुषों को प्लास्टिक बैग कहने वाले बयान पर खूब खरी खोटी सुनाई है और उन्हें बिगड़ैल बताया है।

Kangana Ranaut ने साधा अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना पर निशाना

HIGHLIGHTS

  1. कंगना रनोट ने निशाने पर आईं ट्विंकल खन्ना
  2. ट्विंकल ने पुरुषों की प्लास्टिक पॉलिथिन से की थी तुलना
  3. कंगना रनोट ने ट्विंकल खन्ना के फिल्मी करियर पर उठाया सवाल

कंगना रनोट बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं, जो अपनी किसी भी बात को कहने से बिल्कुल भी नहीं कतराती हैं। उनका अंदाज बहुत ही बेबाक है। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं।

तेजस एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘नेपोटिज्म’ के मुद्दे को सबसे पहले हाइलाइट किया था। अनन्या पांडे से लेकर आलिया भट्ट के बाद अब हाल ही में कंगना रनोट की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लताड़ लगाते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

Kangana Ranaut: कंगना ने ट्विंकल खन्ना को बताया बिगड़ैल

कंगना रनोट ने हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस और ऑथर ट्विंकल खन्ना के पुरुषों की तुलना प्लास्टिक बैग से करने पर अपना गुस्सा व्यक्त्त किया है। दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने खुद को फेमिनिस्ट बताते हुए कहा था कि उनकी मां डिंपल कपाड़िया ने सिखाया था कि महिलाओं को आदमियों की जरुरत नहीं होती।

अब ट्विंकल के इसी बयान को लेकर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट भड़क गयी हैं। उन्होंने एक्ट्रेस की एक वायरल क्लिप शेयर करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने लिखा,

“ये बस एक बिगड़ैल लोग हैं, जिनके पास प्रिविलेज है, जो अपने मर्दों को पॉलिथिन बैग बुलाती हैं। क्या ये कूल बनने की कोई कोशिश है?”।

Kangana Ranaut: चांदी के चम्मच के साथ पैदा होने वाले नेपो किड्स

ट्विंकल खन्ना के बयान के बाद कंगना रनोट इतना ज्यादा भड़क गयी कि उन्होंने एक बार फिर से नेपोटिज्म का मुद्दा उठा लिया। कंगना ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा,”नेपो किड्स चांदी के चम्मच के साथ पैदा होते हैं, जिन्हें उनका फिल्मी करियर सोने की थाली में सजा-सजाया मिलता है।

वह निश्चित तौर पर उससे भी न्याय नहीं कर पाते हैं। वह ज्यादा से ज्यादा जो कर सकते हैं वह है मदरहुड में बिना खुदगर्ज हुए खुश रहना, लेकिन इनके केस में ये भी अभिशाप की तरह लग रहा है। वह आखिरकार क्या करना चाहते हैं, सब्जियां? इसे ये फेमिनिज्म कहते हैं”। कंगना रनोट इससे पहले रणबीर कपूर से लेकर करण जौहर सहित कई सितारों पर निशाना साध चुकी हैं।

Read More

किसान आंदोलन के बीच आज PM मोदी देंगे किसानों को बड़ी सौगात, गुजरात दौरा होगा बेहद खास

 

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

3 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

4 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago