गाइडलाइंस का रखें विशेष ध्यान। OMR शीट पर केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट का करें इस्तेमाल। हर सही उत्तर पर मिलेंगे 2 और गलत उत्तर पर कटेंगे 0.5 अंक। इन 4 विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न। 150 प्रश्नों और 300 अंकों का होगा एग्जाम। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड uppbpb.gov.in पर।
UP Police Constable Exam 2024 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को राज्यभर में निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर करवाया जाएगा। इस एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2024 को जारी कर दिए गए हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किये गए हैं। अभ्यर्थी हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में दो आज और कल का दिन शेष है। एग्जाम से पहले आवेदनकर्ता एग्जाम गाइडलाइंस का अच्छे से अवलोकन कर लें और साथ ही अच्छे से इनका पालन करें। इससे आपको एग्जाम में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अगर किसी भी उम्मीदवार ने OMR शीट में गलत डिटेल को दर्ज किया तो उनकी शीट का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। ऐसे में भी भर्ती की अगली प्रक्रिया से बहार हो जाएंगे।
उम्मीदवारों को अपनी OMR शीट पर अपने परीक्षा केंद्र का कोड, अनुक्रमांक और प्रश्न-पुस्तिका क्रमांक भरना होगा।
उम्मीदवारों को अपने उत्तर मार्क करने के लिए OMR शीट पर सिर्फ कॉले या नीले बॉल प्वाइंट पेन का प्रयोग करना होगा।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों के 2 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के सिलेबस को उम्मीदवार परीक्षा अधिसूचना में देख सकते हैं।
UP Police Constable Exam 2024 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं:-
UPPRPB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें विभिन्न निर्धारित विषयों से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए 2 अंक और कुल 300 अंकों की परीक्षा होगी।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे करीब 50 लाख उम्मीदवारों से UPPRPB ने कहा है कि वे सोशल मीडिया पर पेपर लीक या अन्य अफवाहों पर ध्यान न दें।
यदि किसी उम्मीदवार के प्रवेश पत्र कोई त्रुटि हो गई तो वह UPPRPB की हेल्पलाइन पर सम्पर्क करके ठीक करा सकता है। हेल्पलाइन की डिटेल भर्ती अधिसूचना के पेज संख्या 14 पर दी गई है। बोर्ड ने 8 फरवरी 2024 को जारी अपने एक अपडेट में जानकारी दी थी कि यह हेल्पलाइन अभी भी काम कर रही है।
UPPRPB Constable Exam 2024 : एग्जाम शुरू होने में बचे हैं केवल दो दिन
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में अब केवल दो दिन का समय शेष है। ऐसे में अभ्यर्थी अभी से अपनी तैयारी पूरी कर लें। इससे आप एग्जाम डे पर होने वाली दिक्क्तों से बच सकते हैं।
पहचान पत्र के रूप में अभ्यर्थी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि के प्रयोग कर सकते हैं।
अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर एडमिट की प्रति के साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं जिससे आपका वेरिफिकेशन हो सके। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में शामिल हो जा रहे अभ्यर्थी सेंटर पर मोबाइल, टैब, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने से बचें। पकड़े जाने पर आपके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
अभ्यर्थी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए एग्जाम गाइडलाइंस को अच्छे से फॉलो करें। एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थी तय समय से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। तय समय के बाद आप परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।
UP Police Constable Exam 2024 जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं वे तुरंत ही प्रवेश पत्र में अपनी एग्जाम डेट एवं शिफ्ट की जांच कर सकते हैं।
UP Police Constable Exam 2024 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम 2024 दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UP Police Constable Exam 2024 UPPRPB के एक अपडेट के अनुसार यदि किसी उम्मीदवार को अपनी एग्जाम सिटी या प्रवेश पत्र को लेकर कोई समस्या है तो वह बोर्ड की हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है। हेल्पलाइन की डिटेल बोर्ड ने इस भर्ती की अधिसूचना के पेज संख्या 14 पर प्रकाशित की है। इस हेल्पलाइन के अभी वर्किंग होने की जानकारी बोर्ड ने अपने 8 फरवरी की अधिसूचना में दी।
17 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों को UPPRPB ने सावधान किया है कि वे अपने एडमिट कार्ड या आधार कार्ड या कोई अन्य वक्तिगत डॉक्यूमेंट्स सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। बोर्ड ने कहा है कि गलत इस्तेमाल असामाजिक तत्व कर सकते हैं।
Also Read
परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…
आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…
IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…
परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…
परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…
परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…