राजनीति

Lok Sabha Elections: दिल्ली में भाजपा का चुनावी शंखनाद आज, जेपी नड्डा समेत अन्य बड़े नेता बनाएंगे 2024 फतह का प्लान

Lok Sabha Elections: दिल्ली में भाजपा का चुनावी शंखनाद आज, जेपी नड्डा समेत अन्य बड़े नेता बनाएंगे 2024 फतह का प्लान

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इस अधिवेशन में पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने रोडमैप को अंतिम रूप देगी। Lok Sabha Elections राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। वहीं पीएम मोदी के संबोधन से इसका समापन होगा। अधिवेशन स्थल पर विकसित भारत के संकल्प को प्रर्दशनी के माध्मय से प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इस अधिवेशन में पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने रोडमैप को अंतिम रूप देगी। Lok Sabha Elections इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, राष्ट्रीय और राज्य पार्टी पदाधिकारी, सांसद और विधायकों सहित लगभग 11 हजार 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इसी के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश से पार्टी के 1347 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

जेपी नड्डा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने राष्ट्रीय अधिवेशन में उप्र से अपेक्षित प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक कर अधिवेशन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। शनिवार को सुबह 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे।

अधिवेशन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री का संबोधन

शनिवार को अधिवेशन के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव से पहले जोश भरने का काम करेंगे। अधिवेशन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री अपने संबोधन में लोकसभा चुनाव के मुद्दों और रणनीति के बारे में प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे। अधिवेशन स्थल पर विकसित भारत के संकल्प को प्रर्दशनी के माध्मय से प्रस्तुत किया जाएगा।

Lok Sabha Electionsभाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय प्रतिनिधि प्रमुख के रूप में राष्ट्रीय अधिवेशन में उप्र से शामिल होने वाले प्रतिनिधियों से समन्वय का कार्य करेंगे।

ये लोग भी अधिवेशन का बनेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय अधिवेशन में उप्र से केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल मंत्री, प्रदेश से राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, मौजूदा और पूर्व सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी व संयोजक, महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया और आइटी सेल के प्रदेश संयोजक आदि शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव भारतीय राजनीति के सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक हैं। ये चुनाव हर पांच वर्षों में आयोजित किए जाते हैं और इसमें देश के हर नागरिक का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। लोकसभा चुनावों में जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्राप्त होता है, जो कि एक सामाजिक संबंधित और न्यायप्रिय राजनीति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन चुनावों में प्रत्येक व्यक्ति का मतदान महत्वपूर्ण होता है, और इससे लोकतंत्र की मजबूती और स्थायित्व में मदद मिलती है। Lok Sabha Elections लोकसभा चुनावों के माध्यम से नागरिकों का चुनावी प्रक्रिया में सहभागी होने का मौका मिलता है, जो राजनीतिक प्रणाली को मजबूत और सशक्त बनाने में मदद करता है। इस प्रकार, लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्रिक लक्ष्यों की प्राप्ति में एक महत्वपूर्ण कदम होते हैं।

लोकसभा चुनाव भारतीय लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया हैं। ये चुनाव हर पांच वर्ष में होते हैं और देश की जनता को अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों का चयन करने का अधिकार देते हैं। लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इसमें देश के नेताओं को चुनने का प्रक्रियात्मक मंच होता है, जिसमें लाखों लोगों की भागीदारी होती है।

इस प्रक्रिया में जनता अपने विचार और मतदान से राजनीतिक दलों को सत्ता में लाने का निर्णय लेती है। यह चुनाव देश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और एक सशक्त लोकतंत्र की नींव होते हैं।

Read More

SC: Supreme Court bans electoral bond scheme, असंवैधानिक करार दिया, सर्वसम्मति से सुनाया फैसला

newsupdating

Recent Posts

Met Gala 2026: Hugh Jackman और Sutton Foster का कपल डेब्यू बना चर्चा का केंद्र

परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…

10 hours ago

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक आखिरी ओवर मुकाबला

आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…

10 hours ago

IIT मद्रास टेक समिट 2026: रिसर्च और इंडस्ट्री को जोड़ने की नई पहल

IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…

11 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘Victory Day’ से पहले अस्थायी युद्धविराम, क्या खत्म होगा संघर्ष?

परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…

11 hours ago

IRCTC घोटाला केस: आज आ सकता है बड़ा फैसला, बढ़ी राजनीतिक हलचल

परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…

11 hours ago

Bollywood News Today 2026: सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया की बड़ी खबरें

परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…

1 day ago