भारत

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजें शिवालय, तस्वीरों में देखें झलकियां

Mahashivratri 2024

Mahashivratri 2024: मैनपुरी में महाशिवरात्रि का धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त शिवालय में हर-हर महादेव के जयकार सुना रहे हैं और कांवड़ यात्रा की धूम भी देखी जा रही है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि महापर्व मनाया जा रहा है, और इसके लिए शिवालयों में तैयारियां चल रही हैं। शहर के प्रमुख शिव मंदिर में दिन भर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य जारी है। श्रीभीमसेन महाराज मंदिर में महादेव का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है और बाजारों में धतूरा और बेर की बिक्री हो रही है|

Mahashivratri 2024: सोमेश्वरनाथ और जखदर महादेव मंदिर में भी उत्साह है।

मैनपुरी के मंदिरों के साथ ही आसपास के कस्बों और गांवों में पड़ने वाले प्रमुख शिवालयों पर भी शिव भक्तों की धूप रहेगी। भोगांव के सोमेश्वरनाथ मंदिर और भांवत के जखदर महादेव मंदिर पर दूर-दूर से भक्त कांवड़ चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। यहां भी दिन भर तैयारियां चलती रहीं।

Mahashivratri 2024: शिवालयों में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रहेंगे

महाशिवरात्रि के दिन, शिवालयों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों को आराम देने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अपने क्षेत्र में प्रमुख शिवालयों पर पुलिस बल की तैनाती के आदेश जारी किए हैं, साथ ही कांवड़ यात्रा के रूट पर भी पुलिस द्वारा नियमित व्यवस्थाएं की जाएंगी।

पूजा को इस प्रकार करें।

  • शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले नहाकर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराएं, साथ ही मां गौरी, गणेश, कार्तिकेय, और नंदी की पूजा करें।
  • भगवान शिव को केसर मिश्रित जल से अर्घ्य दें, सभी को चंदन का तिलक लगाएं।
  • तीन बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र, और दक्षिणा चढ़ाएं।
  • दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
  • रूद्राक्ष माला से “ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः” मंत्र का जाप करें
  • शिव सहस्रनाम, शिव चालीसा, या शिव पुराण का पाठ करें।

Read More

महेंद्र सिंह धोनी, जो मैदान पर वापस आए, IPL 2024 के लिए प्रैक्टिस करते हुए नजर आए|

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

Met Gala 2026: Hugh Jackman और Sutton Foster का कपल डेब्यू बना चर्चा का केंद्र

परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…

10 hours ago

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक आखिरी ओवर मुकाबला

आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…

10 hours ago

IIT मद्रास टेक समिट 2026: रिसर्च और इंडस्ट्री को जोड़ने की नई पहल

IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…

11 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘Victory Day’ से पहले अस्थायी युद्धविराम, क्या खत्म होगा संघर्ष?

परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…

11 hours ago

IRCTC घोटाला केस: आज आ सकता है बड़ा फैसला, बढ़ी राजनीतिक हलचल

परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…

11 hours ago

Bollywood News Today 2026: सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया की बड़ी खबरें

परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…

1 day ago