व्यंजन विधि

Makhana Matar Curry: लंच और डिनर के लिए डिश है मखाना मटर करी, फटाफट नोट करें रेसिपी – “झटपट”

Makhana Matar Curry: लंच और डिनर के लिए 1 परफेक्ट रेसिपी है मखाना मटर करी. इस डिश को मटर, मखाना और कई तरह के मसाले के साथ तैयार किया जाता है.

Makhana Matar Curry : एक हाउस वाइफ के लिए सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल या यूं कहें कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करने वाला सवाल है. अब तक तो आप समझ गए होंगे कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही गेस किया. हम बात कर रहे हैं लंच और डिनर की. क्योंकि ये एक ऐसा सवाल है जो घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के जुबान में सबसे ज्यादा रहता है कि आज लंच में क्या है तो आज डिनर में क्या है. अगर आप भी एक ही तरह की डिशेज बना-बना कर बोर हो गई है तो आप आज ये क्विक और टेस्टी मखाना मटर करी रेसिपी को ट्राई करें. ये एक स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी है. कई बार अचानक से घर पर गेस्ट आ जाते हैं और हमें समझ नहीं आता कि उन्हें डिनर में क्या बना कर खिलाया जाए. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? हमारे साथ तो अक्सर होता है. लेकिन आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं. अगर आप भी घर आए गेस्ट को कुछ स्वादिष्ट बना कर खिलाना चाहते हैं तो आप मखाना और मटर से एक टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं. वैसे तो मखाना ड्राई फ्रूट्स के तौर पर अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन इसकी सब्जी भी आपको ड्रूल कर सकती है. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं मटर मखाना (Makhana Curyy) करी की. आपको बता दें कि यह एक शाही सब्जी है जिसे आमतौर पर पार्टियों में भी बनाया जाता है. यह खाने में जितनी टेस्टी है, सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद भी है. हमारा यकीन करें अगर आपने इसे एक बार बना लिया तो आपके घर के बड़े और बच्चे आप से इसे बार-बार बनाने की मांग करेंगे. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं मखाना मटर करी- (How To Make Makhana Matar Curry Recipe At Home)

सामग्री-

  • मखाना
  • मटर(उबली हुई)
  • तेल
  • घी
  • प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • हरी मिर्च
  • अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ लहसुन
  • काजू
  • क्रीम
  • छोटी इलाइची
  • दालचीनी
  • तेजपत्ता
  • लालमिर्च
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • हल्दी
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • जीरा पाउडर
  • साबुत लाल मिर्च
  • कसूरी मेथी
  • स्वादानुसार नमक
  • हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

विधि-

  • मखाना मटरी करी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करके मखानों को क्रिस्पी और हल्का रंग बदलने तक रोस्ट कर लें.
  • अब छोटी इलाइची, साबुत लालमिर्च, दालचीनी तेजपत्ता और प्याज डालकर कुछ देर भूनें. टमाटर और काजू के साथ हरी मिर्च डालकर भूनें. और फिर नमक डालें.
  • इस मिश्रण के नरम होते ही आंच बंद करके ठंडा होने दें, सभी साबुत मसालों को अलग निकाल लें और मिक्सी में पीस कर स्मूद पेस्ट बना लें.
  • अब कढ़ाही में तेल गरम करें और इसमें जीरा डालें और तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें. इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालें.
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें उबली हुई मटर डालकर मिक्स करें. कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिलाएं.
  • रोस्टेड मखाना डालकर मिक्स करें और थोड़ा सा पानी डालकर इसे ढककर पकाएं.
  • गैस बंद करें और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
  • इसे आप रोटी राइस के साथ खा सकते हैं.

मखाना मटर करी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मखाने और मटर के पोषक तत्व समृद्ध होते हैं जो हमारे शारीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसलिए, अगली बार जब आप खाने की सोचें, मखाना मटर करी को अपनी सूची में जोड़ें और स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वाद भी बढ़ाएं।

Read More

Yummy Soya Khichdi: पोषण और स्वाद से भरपूर Best डिनर में बनाना चाहते हैं 5 क्विक तो जरूर ट्राई करें सोया खिचड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

36 minutes ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

49 minutes ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago