भारत

MP बोर्ड रिजल्ट 2024 : कब आएगा रिजल्ट जानें लेटेस्ट अपडेट

MP बोर्ड रिजल्ट 2024

MP बोर्ड रिजल्ट 2024 में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए तैयार है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 अप्रैल के इस हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं। 16 लाख से अधिक छात्र एमपी बोर्ड के परिणाम की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 संबंधित अपडेट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स बेसब्री से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अभी तक रिजल्ट डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अनुमान है कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम इसी सप्ताह के अंत तक घोषित किया जा सकता है। छात्रों को सुझाव दिया जा रहा है कि वे एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 से जुड़े हर नवीनतम अपडेट के लिए mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर नियमित रूप से जांच करें।

इस वर्ष, एमपी बोर्ड परीक्षा 06 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल किसी भी समय रिजल्ट के संबंध में अपडेट जारी कर सकता है।

MP बोर्ड रिजल्ट 2024 कब आएगा?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10 और 12 के परिणाम 2024 तैयार करने के आखिरी चरण में हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा इस हफ्ते के अंत में की जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम 20 या 21 अप्रैल, 2024 को जारी किया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में रिजल्ट की घोषणा 25 अप्रैल तक की भी संभावना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट 2024 के अपडेट के लिए अधिसूचना की प्रतीक्षा करें।

MP बोर्ड 2024 मार्कशीट कहां मिलेगी?

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 के घोषणा के साथ ही, स्टूडेंट्स की प्रोविजनल मार्कशीट भी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपलोड कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने के बाद, मार्कशीट डाउनलोड करके उन्हें अपने अंक, विषयों के नाम और अन्य विवरणों की जाँच करनी चाहिए। असली मार्कशीट स्कूलों से प्राप्त की जाएगी, जिसकी सूचना रिजल्ट के कुछ दिनों बाद दी जाएगी।

एमपी बोर्ड रिजल्ट नोटिफिकेशन कब आएगा?

आमतौर पर, एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा उसके 1 दिन पहले ही की जाती है, इसलिए वर्तमान में स्टूडेंट्स को निर्धारित तिथि के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। अगर एमपी बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होता है, तो उसकी सूचना 19 अप्रैल को प्रदान की जाएगी। अतः, यदि बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया जाता है, तो उसका नोटिफिकेशन 24 अप्रैल को जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स को साइट के साथ-साथ, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपडेट चेक करना चाहिए।

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टैरिफ कटौती से मजबूत होंगे द्विपक्षीय आर्थिक संबंध

भारत-अमेरिका  भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…

23 hours ago

आज का गोल्ड-सिल्वर मार्केट अपडेट: गिरावट के बाद लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

 गोल्ड-सिल्वर  आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…

23 hours ago

‘The Kerala Story 2’: टीज़र ने बढ़ाया उत्साह, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…

23 hours ago

NDA संसदीय दल की बैठक: संसद सत्र से पहले राजनीतिक संदेश

NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…

24 hours ago

उत्तर भारत में मौसम का बदलता मिज़ाज : कोहरा, बारिश और बर्फबारी का असर

उत्तर भारत  उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…

2 days ago

SpaceX का Starlink सैटेलाइट लॉन्च: वैश्विक इंटरनेट की दिशा में एक बड़ा कदम

SpaceX  एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…

2 days ago