देसी मल्टीमीडिया मैसेजिंग Samvad App 2021 में चर्चा में आया था। उस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी में कहा गया था कि भारत में व्हाट्सएप जैसे दो मैसेजिंग एप का बीटा टेस्ट हो रहा है। उनमें से एक एप का नाम संवाद (Samvad) और दूसरे का संदेश (Sandes) था। अब Samvad को लेकर खबर आई है। अब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने संवाद एप को हरी झंडी दे दी है।
DRDO ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि Samvad App ने सिक्योरिटी टेस्ट को पास कर लिया है। इस एप को सीडॉट ने तैयार किया है। DRDO ने अपने पोस्ट में कहा, ‘Samvad App, जिसे CDoT ने तैयार किया है, उसने DRDO की सिक्योरिटी टेस्ट और ट्रस्ट एस्यूरेंस लेवल (TAL) 4 को पास कर लिया है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर एंड टू एंड सिक्योरिटी के साथ वॉयस और टेक्स्ट मैसेजिंग की सुविधा देता है।
यदि आप चाहें तो Samvad को यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको CDoT की वेबसाइट पर जाकर साइनअप करना होगा। इसके लिए नाम, फोन नंबर और ओटीपी की जरूरत होगी। फिलहाल इसे आमलोगों के लिए रिलीज नहीं किया गया है। रिलीज होने के बाद इसकी टक्कर व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप से होगी।
Read Also
भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…
रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…
भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…
तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…
घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…