Soya Chaap Recipe in Hindi: Soya Chaap Recipe उत्तर भारत की लोकप्रिय डिश में से एक है सोया चाप रेसिपी प्रोटीन से भरपूर होने के साथ साथ यह स्वाद में भी लाजबाव होती है इस रेसिपी को आप बहुत आसानी से घर पर बना सकते है यह पूरी तरह से शाकाहारी डिश है इस रेसिपी को आप सुबह के लंच डिनर किसी भी समय आसानी से बना सकते है इसके अलावा Soya Chaap Recipe को आप अपने शादी व पार्टी के मेन्यू में भी रख सकते है
इसका स्वाद नॉनवेज के स्वाद को भी टक्कर देता है जिसके कारण यह रेसिपी बहुत से लोगो की पहली पसंद है, सोया चाप बनाने के लिए सोया चाप को एक स्टिक में लपेटते हुए तेल में फ्राई करेंगे फिर इन्हें उपलब्ध मसालों में अच्छी तरह मिक्स करेंगे, जिसके बाद इन्हे प्याज टमाटर के साथ पकाएंगे, Soya Chaap Recipe बनाने के लिए नीचे विस्तार से पॉइंट्स दिए गए है जिन्हे फॉलो करते हुए आप इस रेसिपी को बना सकते है।
सोया चाप रेसिपी को Soya Chap Masala व Soya Chaap Curry के नाम से भी जाना जाता है Soya Chaap Recipe बनाने के लिए उपयोग में लायी जाने वाली समाग्री को नीचे लिस्ट किया गया है आप इसे अपनी आवश्यकतानुसार कम ज्यादा कर सकते है।
Soya Chaap Recipe बनाने के लिए आपको कुल 30 मिनिट का समय लगेगा, सोया चाप रेसिपी प्रोटीन से भरपूर व मुँह में पानी लाने वाली रेसिपी है इसे बनाने में अलग अलग मसालों का उपयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को दुगुना कर देते है यदि आपने आज तक सोया चाप को ट्राई नहीं किया है तो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए Soya Chaap Recipe एक बार अवश्य बनाये।
सबसे पहले आपको 8 से 9 सोया चाप लेते हुए उनके तीन तीन टुकड़े कर लेना है, अब इन्हें गर्म तेल में फ्राई करें इन्हे धीमी आंच पर ही फ्राई करना है अब इसमें 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च व कटी हुई 1 हरी मिर्च डाल दें व फ्राई करें, हल्के सुनहरे रंग के हो जाने के बाद इन्हें एक बॉउल में निकाल लें
अब इन फ्राई सोया चाप में 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, आधी चम्मच नमक व आधी चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट व 3 से 4 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिला दें अब इसमें आधी चम्मच चाट मसाला डाल दें व सभी को अच्छी तरह मिला दें, अब इन्हे साइड में रख दें।
अब एक कढ़ाई में 2 से 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें अब इसमें 1 तेज पत्ता, 1 मोटी इलाइची, 4 लौंग, व् 1 दाल चीनी डालकर 2 मिनिट तक भूने, अब इसमें 1 छोटी चम्मच जीरा व बारीक कटा हुआ 1 प्याज डाल दें अब इसमें 1 चम्मच बटर डाल दें, व अच्छी तरह मिक्स करें अब इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें, 5 मिनिट तक सभी को धीमी आंच पर भूने,
अब इसमें 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर लें, अब इसमें 2 बारीक कटे हुए टमाटर व स्वादानुसार नमक डाल दें, धीमी आंच पर 20 मिनिट तक पकाएं,
अब इस तैयार ग्रेवी को मिक्सर में दाल कर अच्छी तरह पीस लें, अब एक कढ़ाई में तेल डालकर मसाले दार सोया चाप को हल्की आंच पर 3 से 4 मिनिट तक दोनों साइड से फ्राई कर लें।
अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें, 1 से 2 हरी मिर्च डाल दें, इसके बाद पिसी हुई करी इसमें डाल दें, 1 कप पानी डालें व अच्छी तरह उबाल आने तक पकाएं अब इसमें ऊपर एक 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी पाउडर डाल दें व नमक टेस्ट करते हुए नमक डाल दें अब इसमें तैयार सोया चाप डालें व अच्छी तरह 10 मिनिट तक पकाएं अब इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम डाल दें व गैस बंद कर दें।
Delicious Soya Chaap Recipe बनकर तैयार है आप इसी तरह से इस रेसी को घर पर बनाये व इस रेसिपी का आनंद लें।
हम उम्मीद करते है आपको यह Soya Chaap Recipe अवश्य पसंद आयी होगी, आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए इस रेसिपी को आसानी से घर पर बना सकते है यह रेसिपी आपके घर पर सभी को खूब पसंद आने वाली है इसी के साथ आप Soya Chaap Curry को अपने शादी, पार्टी में रखते हुए अपने मेहमानो को भी इस लज़ीज़ रेसिपी का स्वाद चखाए।
यह भी पढ़े
भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…
रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…
भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…
तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…
घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…