व्यंजन विधि

Delicious Soya Chaap Recipe in Hindi: चटपटे सोया चाप के साथ बनाये अपनी 1st पार्टी को यादगार

Delicious Soya Chaap Recipe in Hindi: चटपटे सोया चाप के साथ बनाये अपनी 1st पार्टी को यादगार

Soya Chaap Recipe in Hindi: Soya Chaap Recipe उत्तर भारत की लोकप्रिय डिश में से एक है सोया चाप रेसिपी प्रोटीन से भरपूर होने के साथ साथ यह स्वाद में भी लाजबाव होती है इस रेसिपी को आप बहुत आसानी से घर पर बना सकते है यह पूरी तरह से शाकाहारी डिश है इस रेसिपी को आप सुबह के लंच डिनर किसी भी समय आसानी से बना सकते है इसके अलावा Soya Chaap Recipe को आप अपने शादी व पार्टी के मेन्यू में भी रख सकते है

इसका स्वाद नॉनवेज के स्वाद को भी टक्कर देता है जिसके कारण यह रेसिपी बहुत से लोगो की पहली पसंद है, सोया चाप बनाने के लिए सोया चाप को एक स्टिक में लपेटते हुए तेल में फ्राई करेंगे फिर इन्हें उपलब्ध मसालों में अच्छी तरह मिक्स करेंगे, जिसके बाद इन्हे प्याज टमाटर के साथ पकाएंगे, Soya Chaap Recipe बनाने के लिए नीचे विस्तार से पॉइंट्स दिए गए है जिन्हे फॉलो करते हुए आप इस रेसिपी को बना सकते है।

Delicious Soya Chaap Recipe Ingredients: Soya Chaap Recipe

सोया चाप रेसिपी को Soya Chap Masala व Soya Chaap Curry के नाम से भी जाना जाता है Soya Chaap Recipe बनाने के लिए उपयोग में लायी जाने वाली समाग्री को नीचे लिस्ट किया गया है आप इसे अपनी आवश्यकतानुसार कम ज्यादा कर सकते है।

  • सोया चाप स्टिक – 10-12
  • साबुत जीरा – 1 टी स्पून
  • जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • दही – 1/2 कप
  • टमाटर – 4
  • प्याज – 2
  • तेजपत्ता – 1
  • लौंग – 4-5
  • मक्खन – 1 टी स्पून
  • तेल – जरुरत अनुसार
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी – 1 टी स्पून
  • दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
  • इलायची – 2
  • नमक – स्वादानुसार

Delicious Soya Chaap Recipe in Hindi

Soya Chaap Recipe बनाने के लिए आपको कुल 30 मिनिट का समय लगेगा, सोया चाप रेसिपी प्रोटीन से भरपूर व मुँह में पानी लाने वाली रेसिपी है इसे बनाने में अलग अलग मसालों का उपयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को दुगुना कर देते है यदि आपने आज तक सोया चाप को ट्राई नहीं किया है तो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए Soya Chaap Recipe एक बार अवश्य बनाये।

Step 1: सोया चाप को फ्राई करें

सोया चाप को फ्राई करें

सबसे पहले आपको 8 से 9 सोया चाप लेते हुए उनके तीन तीन टुकड़े कर लेना है, अब इन्हें गर्म तेल में फ्राई करें इन्हे धीमी आंच पर ही फ्राई करना है अब इसमें 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च व कटी हुई 1 हरी मिर्च डाल दें व फ्राई करें, हल्के सुनहरे रंग के हो जाने के बाद इन्हें एक बॉउल में निकाल लें

Step 2: मसालें मिक्स करें

मसालें मिक्स करें

अब इन फ्राई सोया चाप में 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, आधी चम्मच नमक व आधी चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट व 3 से 4 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिला दें अब इसमें आधी चम्मच चाट मसाला डाल दें व सभी को अच्छी तरह मिला दें, अब इन्हे साइड में रख दें।

Step 3: कढ़ाई तैयार करें

अब एक कढ़ाई में 2 से 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें अब इसमें 1 तेज पत्ता, 1 मोटी इलाइची, 4 लौंग, व् 1 दाल चीनी डालकर 2 मिनिट तक भूने, अब इसमें 1 छोटी चम्मच जीरा व बारीक कटा हुआ 1 प्याज डाल दें अब इसमें 1 चम्मच बटर डाल दें, व अच्छी तरह मिक्स करें अब इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें, 5 मिनिट तक सभी को धीमी आंच पर भूने,

कढ़ाई तैयार करें

अब इसमें 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर लें, अब इसमें 2 बारीक कटे हुए टमाटर व स्वादानुसार नमक डाल दें, धीमी आंच पर 20 मिनिट तक पकाएं,

कढ़ाई तैयार करें

Step 4: ग्रेवी को मिक्सर में पीसे

अब इस तैयार ग्रेवी को मिक्सर में दाल कर अच्छी तरह पीस लें, अब एक कढ़ाई में तेल डालकर मसाले दार सोया चाप को हल्की आंच पर 3 से 4 मिनिट तक दोनों साइड से फ्राई कर लें।

ग्रेवी को मिक्सर में पीसे

Step 5: सोया चाप मसाला को पूरा करें

अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें, 1 से 2 हरी मिर्च डाल दें, इसके बाद पिसी हुई करी इसमें डाल दें, 1 कप पानी डालें व अच्छी तरह उबाल आने तक पकाएं अब इसमें ऊपर एक 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी पाउडर डाल दें व नमक टेस्ट करते हुए नमक डाल दें अब इसमें तैयार सोया चाप डालें व अच्छी तरह 10 मिनिट तक पकाएं अब इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम डाल दें व गैस बंद कर दें।

सोया चाप मसाला को पूरा करें

Delicious Soya Chaap Recipe बनकर तैयार है आप इसी तरह से इस रेसी को घर पर बनाये व इस रेसिपी का आनंद लें।

Delicious Soya Chaap Recipe Tips

  • Soya Chaap Masala में क्रीम का उपयोग पूरी तरह से ऑप्शनल है आप चाहे तो इसे बिना क्रीम का भी बना सकते है।
  • इस रेसिपी के मसालों में आप काजू को पेस्ट का भी उपयोग कर सकते है जिससे इसका स्वाद हल्का रिच हो जायेगा।
  • आप चाहे तो सोया चाप को पहले उबाल लें इसके बाद इसमें मसालें मिक्स करें व फ्राई करें आप इस प्रकार भी इन्हे बना सकते है।

हम उम्मीद करते है आपको यह Soya Chaap Recipe अवश्य पसंद आयी होगी, आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए इस रेसिपी को आसानी से घर पर बना सकते है यह रेसिपी आपके घर पर सभी को खूब पसंद आने वाली है इसी के साथ आप Soya Chaap Curry को अपने शादी, पार्टी में रखते हुए अपने मेहमानो को भी इस लज़ीज़ रेसिपी का स्वाद चखाए।

यह भी पढ़े

Bun Maska Recipe in Hindi: 2 मिनिट में बनाये यह स्वादिष्ट मस्का बन, खाते ही हो जायेंगे सभी एक दम खुश

newsupdating

Recent Posts

Met Gala 2026: Hugh Jackman और Sutton Foster का कपल डेब्यू बना चर्चा का केंद्र

परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…

13 hours ago

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक आखिरी ओवर मुकाबला

आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…

13 hours ago

IIT मद्रास टेक समिट 2026: रिसर्च और इंडस्ट्री को जोड़ने की नई पहल

IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…

14 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘Victory Day’ से पहले अस्थायी युद्धविराम, क्या खत्म होगा संघर्ष?

परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…

14 hours ago

IRCTC घोटाला केस: आज आ सकता है बड़ा फैसला, बढ़ी राजनीतिक हलचल

परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…

15 hours ago

Bollywood News Today 2026: सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया की बड़ी खबरें

परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…

2 days ago