Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 10: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म हाफ सेंचुरी मारने के बाद 100 करोड़ की ओर आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है जानिए इस बारे में।
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 10: रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।
नई प्रेम कहानी के साथ-साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी भी फ्रेश है। दोनों ने पहली बार साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री ने वाकई फैंस के दिलों को छुआ है। अमित जोशी और आराधना शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब तक 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ अमित जोशी और आराधना की लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म है। फिल्म ने नौ दिनों में भारत में 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल्स में हैं। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 44.35 करोड़ है। 8वें दिन इसने भारत में 2.85 करोड़ कमाए। ‘सैकनिक’ के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 9वें दिन इसने भारत में 4.75 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने अब तक भारत में 51.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है।
शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ रिलीज के बाद से अच्छी-खासी कमाई कर रही है। वीकेंड्स में फिल्म ने 5 करोड़ से ऊपर ही कारोबार किया है। पिछले कुछ दिनों से वीकडेज में 3 करोड़ के आसपास रही। अब एक बार फिर कमाई में उछाल आया है। दूसरे शनिवार को जहां फिल्म ने 5 करोडड का बिजनेस किया था, वहीं रविवार को कमाई में बढ़ोतरी देखी गई।
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की कहानी एक यूनिक रोम-कॉम पर बेस्ड है। आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद) की शादी के लिए घरवाले उसके पीछे पड़े हुए हैं, जो रोबोट्स बनाता है। उसकी मौसी उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) भी यही काम करती है। वह आर्यन को अमेरिका बुलाती हैं, जहां उसकी मुलाकात सिफरा (कृति) से होती है। कृति एक रोबोट होती है, जिसके बारे में आर्यन को नहीं पता होता है।
सिफरा से मोहब्बत होने के बाद आर्यन को पता चलता है कि वह एक रोबोट है। खैर, वह सिफरा के साथ जिंदगी बिताने का फैसला करता है और अपने परिवार से मिलाता है। शादी के दौरान ही सिफरा की मशीनरी में कोई दिक्कत आ जाती है, जो उनकी कहानी का एक टर्निंग प्वॉइंट है
Read More
भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…
रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…
भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…
तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…
घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…