बॉलीवुड

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 10: शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में…’ ने किया धमाल, रविवार को कमाई ने छुआ आसमान

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 10: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म हाफ सेंचुरी मारने के बाद 100 करोड़ की ओर आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है जानिए इस बारे में।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 10: रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।

नई प्रेम कहानी के साथ-साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी भी फ्रेश है। दोनों ने पहली बार साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री ने वाकई फैंस के दिलों को छुआ है। अमित जोशी और आराधना शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब तक 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ अमित जोशी और आराधना की लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म है। फिल्म ने नौ दिनों में भारत में 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल्स में हैं। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 44.35 करोड़ है। 8वें दिन इसने भारत में 2.85 करोड़ कमाए। ‘सैकनिक’ के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 9वें दिन इसने भारत में 4.75 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने अब तक भारत में 51.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ रिलीज के बाद से अच्छी-खासी कमाई कर रही है। वीकेंड्स में फिल्म ने 5 करोड़ से ऊपर ही कारोबार किया है। पिछले कुछ दिनों से वीकडेज में 3 करोड़ के आसपास रही। अब एक बार फिर कमाई में उछाल आया है। दूसरे शनिवार को जहां फिल्म ने 5 करोडड का बिजनेस किया था, वहीं रविवार को कमाई में बढ़ोतरी देखी गई।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 10: की कहानी

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की कहानी एक यूनिक रोम-कॉम पर बेस्ड है। आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद) की शादी के लिए घरवाले उसके पीछे पड़े हुए हैं, जो रोबोट्स बनाता है। उसकी मौसी उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) भी यही काम करती है। वह आर्यन को अमेरिका बुलाती हैं, जहां उसकी मुलाकात सिफरा (कृति) से होती है। कृति एक रोबोट होती है, जिसके बारे में आर्यन को नहीं पता होता है।

सिफरा से मोहब्बत होने के बाद आर्यन को पता चलता है कि वह एक रोबोट है। खैर, वह सिफरा के साथ जिंदगी बिताने का फैसला करता है और अपने परिवार से मिलाता है। शादी के दौरान ही सिफरा की मशीनरी में कोई दिक्कत आ जाती है, जो उनकी कहानी का एक टर्निंग प्वॉइंट है

Read More

Haldwani Update: ‘इस हादसे को…’ दिन का कर्फ्यू हटने के बाद मुस्लिम धर्मगुरु ने जारी की वीडियो

 

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

Met Gala 2026: Hugh Jackman और Sutton Foster का कपल डेब्यू बना चर्चा का केंद्र

परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…

11 hours ago

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक आखिरी ओवर मुकाबला

आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…

11 hours ago

IIT मद्रास टेक समिट 2026: रिसर्च और इंडस्ट्री को जोड़ने की नई पहल

IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…

12 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘Victory Day’ से पहले अस्थायी युद्धविराम, क्या खत्म होगा संघर्ष?

परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…

12 hours ago

IRCTC घोटाला केस: आज आ सकता है बड़ा फैसला, बढ़ी राजनीतिक हलचल

परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…

12 hours ago

Bollywood News Today 2026: सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया की बड़ी खबरें

परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…

1 day ago