Veg Pan Fried Noodles Recipe: यूँ तो हम हक्का नूडल्स और सेजवान नूडल्स खाते ही रहते हैं वो नरम टोस्ट करके बनाये जाते है, Veg Pan Fried Noodles Recipe थोड़े अलग तरह से बनाये जाते हैं नूडल्स अलग बनते हैं, ग्रेवी अलग बनती है और जो नूडल्स होते है उनको अलग तरीके से पकाया जाता है। बॉईल नूडल्स को एक पैन में तेल डालकर हल्का सा फ्राई किया जाता है
नूडल्स ऊपर से व नीचे से क्रिस्प हो जाते है और अंदर से नूडल्स सॉफ्ट हो जाते है, तब ग्रेवी डाली जाती है तो अलग टेक्सचर बनकर तैयार हो जाता है व खाने में अलग टेस्ट आता है जो बहुत स्वादिष्ट होता है। इसकी ग्रेवी पूरी तरह से वेजिटेरियन होती है। इसमें काफी सारी सब्जियों का उपयोग किया जाता है।
Veg Pan Fried Noodles Recipe बनाना काफी आसान होता है तो आइये जल्दी से इसकी रेसिपी पर एक नजर डाल लेते है।
Veg Pan Fried Noodles Recipe बनाने के लिये उपयोग में लायी जाने सामाग्री को नीचे लिस्ट किया गया है आप इसे अपनी अवश्यकतानुसार कम ज्यादा कर सकते है।
नूडल्स फ्राई करने के लिए
अन्य सामग्री:
Veg Pan Fried Noodles Recipe बनाने में कुल 30 मिनिट का समय लगता है इसमें सोय चिल्ली गार्लिक बेस्ट सॉस बना कर उपयोग किया गया है जो एक ब्राउनिश ब्लैकिश कलर की सॉस होती है यह खाने में बहुत डिलीशियस लगती है वेजिटेबल्स के साथ और फिर नूडल्स के ऊपर ये ग्रेवी डाली जाती है और सर्व किया जाता है। यहाँ Veg Pan Fried Noodles Recipe को स्टेप बाय स्टेप गाइड किया है, यदि आप इसे बनाना चाहते है, तो इस लेख में अंत तक बने रहे।
Veg Pan Fried Noodles Recipe बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 लीटर पानी डाल कर गर्म करें, फिर इनमें नूडल्स डाल दें व 1 चम्मच नमक डाल दें, अच्छी तरह उबाल लें। इन्हें उबलने में 7 से 10 मिनिट का समय लगेगा। अब इन्हें प्लेट में निकाल लें व पानी हटा दें।
अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें व गर्म करें। अब उबले हुए नूडल्स को पैन में डालकर अच्छी तरह फ्राई कर लें, नूडल्स को अच्छी तरह हल्का फ्राई कर लें। अब इन्हें एक प्लेट में निकाल कर साइड कर दें।
अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें गर्म करें। अब इसमें 2 चम्मच कसा हुआ लहसुन, 1 चम्मच कसा हुआ अदरक व 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, डाल दीजिये व अच्छे से मिला लीजिये 30 सेकंड तक तेज आंच पर अच्छी तरह पका लें। अब इसमें आधा स्रिंग अनियन डालें, आधा त्रिकोण आकर में कटी हुई शिमला मिर्च, आधी गाजर कटी हुई, 1 कप उबली हुई बेबी कॉर्न, आधा कप मशरूम व 1 कप ब्रोकोली डालकर तेज आंच पर 2 से 3 मिनिट तक भून लें।
2 से 3 मिनिट सब्जियों को भुनने के बाद इसमें 1 गिलास गर्म पानी डाल दें। अब इसमें 1 चम्मच लाइट सोया सॉस, 2 चम्मच डार्क सोया सॉस, 1 चम्मच शक्कर, आधा चम्मच विनेगर व टेस्ट के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस ग्रेवी को थिक करने के लिए कॉर्न फ्लोर फ्लरी डालेंगे। कॉर्न फ़्लॉर फ्लरी एक कटोरी में 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर लेकर आधा कप पानी मिलायेंगे अच्छे से मिक्स करके इस फ्लरी को ग्रेवी में डाल देंगे व सॉस को गाढा होने तक चलाएंगे।
गाढ़ी सॉस तैयार करने के बाद इसे फ्राई किये हुए नूडल्स के ऊपर दाल देंगे। Veg Pan Fried Noodles Recipe बनकर तैयार है। आप भी इसी प्रकार इस रेसिपी को बना सकते है व इस रेसिपी का आनंद लें सकते है।
हम उम्मीद करते है आपको Veg Pan Fried Noodles with Gravy Recipe पसंद आयी होगी व बनाने में भी आसान लगी होगी। यह आसान रेसिपी में से ही एक है व इसे आप बहुत जल्दी बनाकर तैयार कर सकते है तो इस रेसिपी को अपने पार्टी में स्टार्टर में अवश्य रखे, इसके अलावा भी घर पर ओपन मेहमानो के लिए यह रेसिपी बना सकते है। तो दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें व इस रेसिपी का आनंद लें।
यह भी पढ़े
भारत-अमेरिका भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…
गोल्ड-सिल्वर आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…
‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…
NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…
उत्तर भारत उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…
SpaceX एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…