Yummy Chicken Manchow Soup Recipe in Hindi: सर्दियों के मौसम में सूप पीना तो अक्सर सभी को पसंद होता है। Yummy Chicken Manchow Soup Recipe नॉनवेज खाने वालों का फेवरेट सूप होता है तो ऐसे मौसम में कई लोगो की पसंद को देखेत हुए यहाँ चिकन मनचौ सूप रेसिपी आपसे संझा करेंगे। यह बहुत ही आसानी से व जल्दी तैयार हो जाने वाली रेसिपी है। इसमें चिकन की टॉपिंग करके इसे फ्राई करते हुए इस सूप को तैयार किया जाता है।
इसमें एक बार सारी चीजें तैयार हो जाए तो यह बहुत ही फटाफट बन जाता है। एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल मनचाव सूप घर पर बनाने का सिंपल तरीका यहाँ बताया गया है यदि आप भी इस सूप की दीवाने है व इसे रेस्टुरेंट में जाकर खाते है तो यहाँ बताई गयी रेसिपी को फॉलो कर आप इस सूप को आसानी से घर पर बना सकते है।
Yummy Chicken Manchow Soup Recipe बनाने के लिए उपयोग में लायी जाने वाली समाग्री को नीचे लिस्ट किया गया है इसे आप अपनी आवश्यकतानुसार कम ज्यादा कर सकते है।
Yummy Chicken Manchow Soup Recipe बनाने के कुल 20 मिनिट का समय लगेगा। यह रेसेपी विटामिन सी का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है व यह रेसिपी चिकन, सब्जियाँ व घर पर उपस्तिथ मसालों से तैयार की जाती है । यह रेसिपी आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है, सर्दियों में इस रेसिपी का सेवन करने से जुखाम खांसी सभी दूर रहते है, यदि आप नॉनवेज खाते है तो इस रेसिपी को 1 बार ट्राई अवश्य करें।
सबसे पहले एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गरम करें। अब इसमें एक चम्मच कटा हुआ अदरक और एक चम्मच कटा हुआ लहसुन डालकर मध्यम फ्लेम पर 30 सेकंड तक भून लें। अब इसमें 200 ग्राम रफली पिसा हुआ चिकन (जिसे हम चिकन कीमा भी कहते हैं) डालकर अच्छी तरह 5 से 7 मिनट तक भून लें।
अच्छी तरह चिकन पक जाने के बाद इसमें कुछ सब्जियों डालेंगे, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, एक कप गाजर कटी हुई, एक का पत्ता गोभी बारीक कटा हुआ, और एक कप शिमला मिर्च डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें। यहां आपको सब्जियों को बहुत ज्यादा नहीं पकाना है, इन्हें हल्का ही पकाना है। अब इसके अंदर 1 लीटर गरम पानी डालेंगे, व इसे एक उबाल आने तक तेज आंच पर पकाएंगे।
उबाल आने पर अब हम इसमें एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच लाइट सोया सॉस, एक चम्मच डार्क सोया सॉस, एक चम्मच विनेगर, एक चम्मच शक्कर, और दो हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें व साथ ही स्वाद के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से सभी को मिला लें।
अब इसमें कॉर्न फ्लोर डालेंगे, इसके लिए एक कटोरी में दो से तीन चम्मच कॉर्न फ्लोर और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। इस फ्लरी को धीरे-धीरे मिश्रण में डालेंगे और लगातार सूप को चम्मच की सहायता से चलाते रहेंगे। अब एक कटोरी में कच्चे अंडे को फोड़ कर उसे अच्छी तरह फैटेंगे और इस फैटे हुए अंडे को सूप के अंदर डाल देंगे।
अब इसे उबाल आने तक पकाते रहें या इसके गाढ़े होने तक पकाएं, अब इसके ऊपर बारीक कटा हुआ धना डाल देंगे, और अच्छी तरह से मिला लेंगे।Tasty Chicken Manchow Soup Recipe लगभग बनकर तैयार है।
अब इसके ऊपर फ्राई किए हुए नूडल्स डालकर इस रेसिपी को पूरा करेंगे।
अब एक कढ़ाई में 2 कप तेल गर्म करें, व तेज आंच पर गर्म कर लें। अब नूडल्स के पैकेट में से नूडल्स निकाल लें व बिना तोड़े इन्हे गर्म तेल में डाल दें। इन्हें पलटते हुए दोनों साइड से फ्राई कर लें। हल्के सुनहरे रंग के हो जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लें।
अब एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच Yummy Chicken Manchow Soup निकाल लें, व इसके ऊपर फ्राई कुछ नूडल्स को तोड़कर डाल दें। चिकन मंचो सूप पीने के लिए तैयार है। आप इसी तरह इस रेसिपी को बना सकते है व इस रेसिपी को इसी प्रकार परोस सकते है।
चिकन मंचो सूप रेसिपी बनकर तैयार है यह एक हेल्दी रेसिपी व स्वादिष्ट रेसिपी में से एक है इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप इस स्वादिष्ट रेसिपी को बना सकते है।
हम उम्मीद करते है आपको यह Yummy Chicken Manchow Soup Recipe पसंद आयी होगी व आसान लगी होगी। Yummy Chicken Manchow Soup Recipe सेहत के लिए काफी लाभदायक है व कई विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत है इसलिए इस रेसिपी को खाने में जरूर ऐड करें। यदि इस रेसिपी को आपने घर पर कभी नहीं बनाया है तो इस रेसिपी को फॉलो करते हुए आप यह आसान रेसिपी बना सकते है।
यह भी पढ़े
परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…
आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…
IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…
परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…
परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…
परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…