Yummy Chicken Seekh Kabab Recipe को घर पर बनाने के लिए मैंने एक तरीका ढूंढा है, जिससे आप बिना तंदूर के, बिना कोई सिगड़ी के घर पर चिकन सीख कबाब एक दम परफेक्टली बना सकते है इस रेसिपी में ओवेन भी यूज नहीं किया गया।
इसे तवे पर ही बनाएंगे व पैन पर भी बना सकते है, लेकिन हम यहाँ एक दूसरे तरीके से इस रेसिपी को बनाएंगे एक बहुत ही मजेदार तरीका है, जिससे एकदम परफेक्ट टेक्सचर आएगा और एकदम सॉफ्ट और जूसी चिकन कबाब बन जायेंगे।
Yummy Chicken Seekh Kabab Recipe बनाने के लिए उपयोग में लायी जाने वाली सामाग्री को नीचे लिस्ट किया गया है, आप इसे अपनी आवश्यतानुसार कम ज्यादा कर सकते है।
Yummy Chicken Seekh Kabab Recipe बनाने में कुल 25 से 30 मिनिट का समय लगेगा। ज्यादतर इस रेसिपी को पार्टी व शादीयों में स्नैक्स के रूप में सर्व किया जाता है, चिकन सीख कबाब में सबसे पहले चिकन को मसालों के साथ लगभग 1 घटे पहले मेरिनेट किया जाता है। इसके बाद कबाब बनाकर ग्रिल किया जाता है। इस रेसिपी को रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है तो आइये, जल्दी से इसकी रेसिपी को देख लेते है।
सबसे पहले एक सूती कपड़ा लेते हुए इसमें एक मीडियम साइज की कटी हुई प्याज डाल देंगे व धीरे-धीरे दाब देते हुए प्याज का रस निकाल लेंगे। अब इस सूखे प्याज को हम चिकन सीख कबाब का मिश्रण बनाने के लिए उपयोग करेंगे।
अब चिकन के पीस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने के बाद इसे चाकू से कीमा कर लें। आप चाहे तो चिकन को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस भी सकते है , ध्यान रहे इसे बहुत अधिक महीन नहीं पीसना है।
अब इस दरदरे चिकन को एक बॉउल में निकाल लें साथ ही इसके ऊपर सूखी प्याज डाल दें, 3 से 4 कटी हुई हरी मिर्च, एक इंच बारीक कटा हुआ अदरक, एक चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, थोड़ा सा ताजा कटा हुआ हरा धनिया, थोड़ा सा ताजा कटा हुआ पुदीना, एक चम्मच तीखी लाल मिर्च, एक चम्मच जीरा पाउडर, चुटकी भर हल्दी पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच धनिया पाउडर व एक चम्मच नींबू का रस, टेस्ट के अनुसार नमक, चुटकी भर पिसी हुई काली मिर्च पाउडर, और साथ में 2 चम्मच घी डाल दें। अब हाथों की सहायता से इस मसाले को चिकन में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
मसाले को अच्छी तरह मिक्स करते हुए 3 से 4 मिनट तक इसे अच्छी तरह गूंथ लें। Yummy Chicken Seekh Kabab Recipe बनाने के लिए मिश्रण तैयार है अब इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर फ्रिज में रख दें।
Yummy Chicken Seekh Kabab Recipe बनाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सीक को पानी में गला कर रख दें, जिससे सीक जलेगी नहीं। अब एक पैन को गैस पर रखकर अच्छी तरह से गर्म कर लें।
अब एक सींक लेते हुए, मेरिनेट चिकन सीक मिश्रण का छोटा सा भाग उठाएं, सीख के अंदर अच्छी तरह हाथों से फसाएं यदि आपको लग रहा है कि यह मिश्रण नीचे गिर सकता है तो अपने हाथ को बर्फ के ठंडे पानी में डालकर इस मिश्रण को दोबारा हल्का-हल्का दाब देते हुए सीक पर फैला लें। इसी प्रकार पूरे मिश्रण को सीको में फंसा कर तैयार कर लें।
आप इन सीको को फ्राई कैसे करना है यह भी जल्दी से जान लेते है।
अब इन सीको को पैन के ऊपर इस प्रकार रखें कि ये सीक पैन की तरी को छू ना पाएं। इन सीको को 8 से 10 मिनट तक पलटते हुए अच्छी तरह पका लें। 7 से 8 मिनट बाद यह अच्छी तरह से जाएंगे तब इसके ऊपर हल्का सा घी लगा दें। 30 सेकंड के लिए पेन पर ही इसे रखा रहने दे। अब इन सीक कबाब को पैन के ऊपर से हटा ले व प्लेट में रख ले।
Yummy Chicken Seekh Kabab Recipe बन कर तैयार है। इसके अलावा यदि आपके पास ऐसा बर्तन नहीं है जिसमें आप इन सी कबाब को पका सको तो आप किसी भी एक से दो इंच गहरे बर्तन का उपयोग कर सकते हैं व उनके ऊपर आप इन सीक कबाब को आसानी से पका सकते हैं। इन सीक कबाब को आप हरी चटनी व लाल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं व इस रेसिपी का आनंद ले सकते हैं।
हम उम्मीद करते है आपको है रेसिपी पढ़ने में आसान वह काफी पसंद आई होगी। यदि आप भी अपने घर पर Yummy Chicken Seekh Kabab Recipe बनाना चाहते तो इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करते हुए आसानी से सीक कबाब बना सकते हैं। इस कबाब रेसिपी से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करें, इस रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
यह भी पढ़े
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…
भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…
तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…
घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…
पृष्ठभूमि: क्यों बढ़ रहा है तेल संकट? मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान और…
पृष्ठभूमि क्या है? राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को…