व्यंजन विधि

Yummy White Sauce Pasta Recipe in 3 Tips : इस प्रकार बनाये Yummy क्रीमी वाइट सॉस पास्ता, खाते ही सब चाटेंगे उँगलियाँ

Yummy White Sauce Pasta Recipe in 3 Tips Hindi: इस प्रकार बनाये Yummy क्रीमी वाइट सॉस पास्ता, खाते ही सब चाटेंगे उँगलियाँ

Yummy White Sauce Pasta Recipe in Hindi: साधारण पस्ता रेसिपी खाते खाते यदि आप बोर हो चुके है तो आज यहाँ White Sauce Pasta Recipe को आपसे शेयर करेंगे, White Sauce Pasta खाने में बेहद स्वादिष्ट होते है एवं सभी बच्चे इस रेसिपी के दीवाने होते है, यह पास्ता घर की बनी वाइट सॉस से तैयार किये जाते है इसके अलावा विभिन्न प्रकार की सब्जियां इस रेसिपी के स्वाद को और भी बड़ा देती है ये पास्ता रेसिपी इटालियन पास्ता रेसिपी से मिलती जुलती रेसिपी है

इस रेसिपी को आप सुबह के नास्ते व बच्चो के टिफिन बॉक्स के बना सकते है यह झट पट बन जाने वाली रेसिपी के अंतर्गत ही आती है इसी के साथ यश रेसिपी आपके घरों में बच्चों के साथ साथ बड़ो को भी काफी पसंद आने वाली है तो आइये बिना किसी देरी के सीधा चलते है White Sauce Pasta Recipe बनाने की ओर।

Yummy White Sauce Pasta Recipe Ingredients: White Sauce Pasta Recipe

White Sauce Pasta Recipe बनाने के लिए उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री को नीचे लिस्ट किया गया है आप इन्हें अपनी आवश्यकतानुसार कम ज्याद आकर सकते है।

  • 150 ग्राम पास्ता(Pasta)
  • 50 ग्राम बटर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 50 ग्राम मैदा
  • 50 ग्राम तेल
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 50 ग्राम मक्के के दाने-(उबले हुए)
  • 1/4 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 100 ग्राम चीज़ पनीर-(बारीक़)
  • 400 ग्राम दूध
  • 1/4 चम्मच ओरेगानो
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 गाजर

White Sauce Pasta Recipe in Hindi

Yummy  White Sauce Pasta Recipe बनाने के लिए आपको कुल 20 से 25 मिनिट का समय लगेगा, इस रेसिपी में भरतीय मसालों का उपयोग करते हुए इस रेसिपी को चटपटा व क्रीमी बनाया जाता है बहुत से लोगों ने इस रेसिपी को केवल रेस्टोरेंट्स में ही खाया होगा परन्तु आप इस रेसिपी को बहुत आसानी से घर पर बना सकते है White Sauce Pasta बनाने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप विस्तार से पॉइंट्स बताये गए है जिन्हें फॉलो करते हुए आप इस रेसिपी को आसानी से बना सकते है।

Step 1: पास्ता उबालें

Yummy White Sauce Pasta Recipe बनाने के लिए सबसे पहले दोनों साइड नुकीले पास्ता को एक बॉउल में गर्म पानी में उबाल लें, लगभग 4 से 5 कप पानी में इन्हे माध्ययम आंच पर उबालें, उबालते समय इसमें आधा चम्मच नमक भी डाल दें, अच्छी तरह उबलने के बाद इनका पानी निकल दें व 1 बॉउल में पास्ता रखकर साइड कर दें।

पास्ता उबालें

Step 2: सब्जियां भूने

अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गर्म करें, अब इसमें 1 कटा हुआ गाजर, 1 कटा हुआ हरा शिमला मिर्च, यदि लाल शिमला मिर्च उपलब्ध है तो 1 कटा हुआ लाल शिमला मिर्च, 1 कटा हुआ ब्रोकोली और नमक डालकर, इन्हे 4 से 5 मिनिट तक अच्छी तरह भूने, ये सब्जियां जब तक कुरकुरी हो जाये तब तक इन्हे भुने व एक प्लेट में निकाल कर साइड कर दें।

सब्जियां भूने

Step 3: कढ़ाई तैयार करें

अब एक कढाई में 2 चम्मच बटर डालें व गर्म करें अब इसमें 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन डालें 30 सेकंड तक इसे भूने, अब इसमें 1 चम्मच मैदा व 1 कप दूध डालें व अच्छी तरह मिलाते हुए भूने लगातार 2 से 3 मिनिट तक इसे अच्छी तरह हिलाते हुए पकाएं, इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाये इसमें लगभग 5 मिनिट का समय लगेगा,

कढ़ाई तैयार करें

अब इसमें आधी चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच ओरेगानो, 1 चम्मच चिली फ्लैक्स व नमक डालें, सभी को अच्छी तरह मिलाएं।

Step 4: सब्जियां मिलाएं

अब इसमें भुनी सब्जियां व उबले हुए पस्ता डाल दें, सभी को अच्छी तरह मिलाएं व गैस बंद कर दें, White Sauce Pasta Recipe बनकर तैयार है

सब्जियां मिलाएं

Yummy White Sauce Pasta Recipe Tips

  • आप चाहे तो इसमें मैदा, दूध डालते समय आप कद्दूकस की हुई चीज़ डाल दें इससे यह खाने में चीजी स्वाद देगी यदि आपके पास चीज़ नहीं है तो आप इसे ऐसा भी बना सकते है।
  • आप इसमें शिमला मिर्च, गाजर के साथ स्वीट कॉर्न, बीन्स, प्याज, मशरूम आदि का भी उपयोग कर सकते है।
  • White Sauce Pasta Recipe गर्म गर्म खाने में बहुत ही ज्यादा क्रीमी व स्वादिस्ट लगता है इसलिए इसे गरमागर्म सर्व करें।
White Sauce Pasta

हम उम्मीद करते है आपको White Sauce Pasta Recipe पसंद आयी होगी व बनाने में आसान लगी होगी, यदि आप Sauce Pasta Recipe बनाना चाहते हैm, व इस रेसिपी को आपने कभी ट्राई नहीं किया है तो यहां बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप इस रेसिपी को बना सकते है, एवं यदि आप इस रेसिपी से जुड़ा अन्य कोई प्रश्न पूछना हमे कमेंट करें।

यह भी पढ़े

Yummy Curd Rice Recipe in 3 Easy Step: लंच में बनाये स्वादिष्ट तड़के वाला दही चावल

Delicious Soya Chaap Recipe in Hindi: चटपटे सोया चाप के साथ बनाये अपनी 1st पार्टी को यादगार

newsupdating

Recent Posts

Met Gala 2026: Hugh Jackman और Sutton Foster का कपल डेब्यू बना चर्चा का केंद्र

परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…

11 hours ago

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक आखिरी ओवर मुकाबला

आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…

11 hours ago

IIT मद्रास टेक समिट 2026: रिसर्च और इंडस्ट्री को जोड़ने की नई पहल

IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…

12 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘Victory Day’ से पहले अस्थायी युद्धविराम, क्या खत्म होगा संघर्ष?

परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…

12 hours ago

IRCTC घोटाला केस: आज आ सकता है बड़ा फैसला, बढ़ी राजनीतिक हलचल

परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…

12 hours ago

Bollywood News Today 2026: सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया की बड़ी खबरें

परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…

1 day ago