Table of Contents
Toggleवंदे भारत एक्सप्रेस
सुपरफास्ट ट्रेन में वातानुकूलित चेयर कार (कुर्सीयान) और एक्जीक्यूटिव चेयर कोच शामिल होंगे। दोनों शहरों के बीच 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी को छह घंटे से भी कम समय में तय किया जाएगा।
पैसेंजर्स के बढ़ते दबाव को देखते हुए अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल रूट पर अब दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस व्यस्त मार्ग पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के मुताबिक, मोदी सुबह 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन के उद्घाटन के साथ-साथ अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के ओखा तक विस्तार को हरी झंडी दिखाएंगे। भाषा की खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर आज ही शुरू होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस से 13 मार्च को आम लोग सफर कर सकेंगे
खबर के मुताबिक, 13 मार्च से आम यात्री इस ट्रेन के साथ सफर कर सकेंगे। सुपरफास्ट ट्रेन में वातानुकूलित चेयर कार (कुर्सीयान) और एक्जीक्यूटिव चेयर कोच शामिल होंगे। इस ट्रेन द्वारा दोनों शहरों के बीच 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी को छह घंटे से भी कम समय में तय किया जाएगा। यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो दो वाणिज्यिक केंद्रों के बीच संचालित की जाएगी। पहली वंदे भारत ट्रेन 2022 में शुरू की गई थी।

वंदे भारत एक्सप्रेस: जान लें टाइमिंग
खबर के अनुसार, 22962 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 मार्च से रविवार को हर दिन सुबह 6.10 बजे अहमदाबाद से निकलेगी और उसी दिन सुबह 11.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह, 22961 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को हर दिन मुंबई सेंट्रल से दोपहर 3.55 बजे निकलेगी और उसी दिन रात 9.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस को ओखा स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है। 13 मार्च से 22925 अहमदाबाद-ओखा वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार को हर दिन शाम 6.10 बजे अहमदाबाद से निकलेगी और उसी रात 12.40 बजे ओखा पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस: मौजूदा किराया कितना है?
अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल रूट पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में वर्तमान में चेयर कार का किराया 1365 रुपये है, जबकि एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2485 रुपये है।

More Stories
नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में
दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत