एक और बॉलीवुड अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। वह अभिनेत्री हैं शत्रुघ्न सिन्हा की प्रियतम बेटी सोनाक्षी सिन्हा जो जल्द ही जहीर इकबाल के साथ विवाह करने जा रही हैं। हाल ही में, शादी से पहले होने वाली दुल्हन को अपने सास-ससुर के साथ मस्ती करते हुए देखा गया है।
बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके पहले रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा और तापसी पन्नू के बाद, अब सोनाक्षी सिन्हा भी अपने जीवन का एक नया युग आरंभ करने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से जहीर इकबाल के साथ डेट कर रही हैं। वे दोनों अब एक-दूसरे के जीवन साथी बनने जा रहे हैं। हालांकि अब तक सोनाक्षी ने इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा है और न ही सिन्हा परिवार ने। लेकिन शादी का कार्ड वायरल होने के बाद, सब साफ हो गया। इसके अलावा, पूनम ढिल्लों और हनी सिंह ने भी शादी का कार्ड प्राप्त होने के बाद दोनों को बधाई दी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों की शादी हो रही है। हाल ही में, शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा को अपने ससुराल वालों के साथ चिलाते हुए देखा गया है।

ससुराल वालों संग सोनाक्षी की तस्वीर हुई वायरल
बताया जा रहा है कि बीते दिन 16 जून को ‘फादर्स डे’ था। इस अवसर पर जहीर इकबाल की बहन सनम रतानसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटो साझा किए हैं। पहली तस्वीर में सनम अपने पिताजी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए सनम ने अपने पिताजी को ‘फादर्स डे’ की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, सनम ने दूसरी फोटो में अपना पूरा परिवार दिखाया है। इस फोटो में उनके माता-पिता और भाई जहीर इकबाल दिख रहे हैं। इसके अलावा, आप इस तस्वीर में इस परिवार की होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा को भी देख सकते हैं। पिंक कलर के को-ऑर्ड सेट में सोनाक्षी अपने होने वाले ससुर के बगल में खड़ी होकर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रही हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी का शादी से पहले ही ससुराल वालों संग खास बॉन्ड भी साफ नजर आ रहा है। ये ससुराल से वायरल हुई दबंग एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

कौन हैं जहीर जिसकी दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी
बताया जा रहा है कि जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक प्रसिद्ध ज्वेलर और व्यापारी हैं। जहीर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से अपना डेब्यू किया था। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म ‘डबल एक्सल’ में काम किया था। हालांकि इन दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा है, लेकिन इनकी पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट इनकी लव स्टोरी को साझा करती रही हैं।

More Stories
‘The Kerala Story 2’: टीज़र ने बढ़ाया उत्साह, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़
O’ Romeo’: शाहिद कपूर की दमदार वापसी, एक्शन और इमोशन का ज़बरदस्त संगम
भव्य सेट और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ ‘The 50’ तैयार