बॉलीवुड

अप्रैल 2024 में OTT पर होने वाली ‘चमकीला’ से लेकर ‘आर्टिकल 370’ और ‘साइलेंस 2’ तक, इस महीने 7 फिल्में और वेब सीरीज आएंगी

OTT

OTT: इस पूरे महीने आपको ओटीटी पर बहुत सारा मनोरंजन का अच्छा संचार मिलने वाला है। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर बैठकर और फैमिली के साथ भी इन शोज और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं, जैसे कि नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा, या प्राइम वीडियो पर।

अप्रैल का महीना आरंभ हो चुका है। एक ओर OTT प्लेटफ़ॉर्म जियो सिनेमा पर IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की धूम है, जबकि दूसरी ओर महीने भर तक फिल्मों और वेब सीरीज का उत्सव लगने वाला है। अर्थात, पूरे मनोरंजन का खजाना। इस महीने, प्राइम वीडियो से लेकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार तक ‘अमर सिंह चमकीला’, ‘ये मेरी फैमिली’, ‘आर्टिकल 370’, ‘फ्रैंकलिन’ और ‘फैमिली आज कल’ जैसे शोज-फिल्में आने वाली हैं। पूरी सूची पढ़ें और अपने वीकेंड का प्लान बनाएं।

  1. ये मेरी फैमिली

जूही परमार और राजेश कुमार ‘ये मेरी फैमिली’ के तीसरे सीजन के साथ वापस आ गए हैं। जूही परमार ने नीरजा का किरदार निभाया है। शो में अंगद राज और हेतल गाडा भी शामिल हैं। तीसरा सीजन 4 अप्रैल को स्ट्रीम होगा।
रिलीज डेट- 4 अप्रैल 2024
कहां देखें- अमेजन मिनी टीवी

2.  फर्रे

सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की फिल्म ‘फर्रे’ भी ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से अलिजेह ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। पिछले साल थिएटर्स में रिलीज होने वाली ये फिल्म अब OTT पर दस्तक देने जा रही है।
रिलीज डेट- 5 अप्रैल
कहां देखें- जी5

3. साइलेंस 2

मनोज बाजपेयी की फिल्में या वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इसे बिल्कुल भी मिस मत करिएगा। साल 2021 में ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट?’ आई थी, अब 3 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है।
रिलीज डेट- 10 अप्रैल
कहां देखें- जी5

4.  अदृश्यम

दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया। अब उनकी वेब सीरीज ‘अदृश्यम’ आ रही है, जिसमें एजाज खान भी हैं।
रिलीज डेट- 11 अप्रैल
कहां देखें- सोनी लिव

5. अमर सिंह चमकीला

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ काफी लंबे समय से चर्चा में है। ये आइकॉनिक पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर बेस्ड है।
रिलीज डेट- 12 अप्रैल 2024
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

6.  Parasyte: The Grey

अगर आप ओटीटी पर कुछ अलग हटकर देखना चाहते हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है। लड़ाई इंसान और एक ऐसे विलेन के बीच में है, जिससे लड़ना नामुमकिन है।
रिलीज डेट- 5 अप्रैल 2024
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

7.  फैमिली आज कल

अगर आप फैमिली के साथ बैठकर कोई फैमिली शो देखना चाहते हैं तो ये शो आपको जरूर पसंद आएगा। इसमें अपूर्व अरोड़ा, सोनाली सचदेव, दिवंगत नितेश पांडे, आकर्षण सिंह, प्रखर सिंह और मसूद अख्तर हैं।
रिलीज डेट- 3 अप्रैल 2024
कहां देखें- सोनी लिव

 

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टैरिफ कटौती से मजबूत होंगे द्विपक्षीय आर्थिक संबंध

भारत-अमेरिका  भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…

1 day ago

आज का गोल्ड-सिल्वर मार्केट अपडेट: गिरावट के बाद लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

 गोल्ड-सिल्वर  आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…

2 days ago

‘The Kerala Story 2’: टीज़र ने बढ़ाया उत्साह, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…

2 days ago

NDA संसदीय दल की बैठक: संसद सत्र से पहले राजनीतिक संदेश

NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…

2 days ago

उत्तर भारत में मौसम का बदलता मिज़ाज : कोहरा, बारिश और बर्फबारी का असर

उत्तर भारत  उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…

3 days ago

SpaceX का Starlink सैटेलाइट लॉन्च: वैश्विक इंटरनेट की दिशा में एक बड़ा कदम

SpaceX  एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…

3 days ago