राजनीति

आज AAP द्वारा PM आवास पर होगा प्रोटेस्ट

दिल्ली में निवास करने वाले लोगों के लिए आज दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह पढ़ना अत्यंत आवश्यक है, यदि आप आज अपने घर से निकल रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के घेराव में शामिल होगी। लोगों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

HIGHLIGHTS

  1. सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल- ट्रैफिक पुलिस
  2. दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन

दिल्ली ट्रैफिक अनुशासन : आज (मंगलवार) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ, आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है।

सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें

इसके कारण, जाम के खतरे को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक सलाह जारी की है। इसमें चालकों को कई मार्गों से बचने की और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक सलाह के अनुसार, तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। जनता को इन इलाकों में सामान्य प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

पार्क किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और अनुचित पार्किंग और कानूनी निर्देशों की अवहेलना के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। खींचे गए वाहनों को काली बाड़ी मार्ग स्थित ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर इन मार्गों पर होगा डायवर्जन

  • अरबिंदो चौक
  • तुगलक रोड
  • राउंडअबाउट सम्राट होटल
  • राउंडअबाउट जिमखाना पोस्ट ऑफिस
  • राउंडअबाउट तीन मूर्ति हाइफा
  • राउंडअबाउट नीति मार्ग
  • राउंडअबाउट कौटिल्य मार्गजी 2 सी
  • कमाल अतातुर्क मार्ग
  • सफदरजंग रोड और अकबर रोड
  • तीन मूर्ति मार्ग

सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

  • वॉट्सऐप नंबर- 8750871493
  • हेल्पलाइन नंबर- 1095/011-25844444

आज आप (AAP) प्रधानमंत्री आवास के चारों ओर घेराव करेगी

आज मंगलवार को, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास के बाहर उतरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ घेराव करेंगे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में, ईडी की टीम ने गुरुवार रात अरविंद केजरीवाल को दो घंटे तक तलाशी और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टैरिफ कटौती से मजबूत होंगे द्विपक्षीय आर्थिक संबंध

भारत-अमेरिका  भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…

1 day ago

आज का गोल्ड-सिल्वर मार्केट अपडेट: गिरावट के बाद लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

 गोल्ड-सिल्वर  आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…

2 days ago

‘The Kerala Story 2’: टीज़र ने बढ़ाया उत्साह, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…

2 days ago

NDA संसदीय दल की बैठक: संसद सत्र से पहले राजनीतिक संदेश

NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…

2 days ago

उत्तर भारत में मौसम का बदलता मिज़ाज : कोहरा, बारिश और बर्फबारी का असर

उत्तर भारत  उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…

3 days ago

SpaceX का Starlink सैटेलाइट लॉन्च: वैश्विक इंटरनेट की दिशा में एक बड़ा कदम

SpaceX  एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…

3 days ago