राजनीति

दिल्ली में I.N.D.I.A की रैली: केजरीवाल की पत्नी ने अरविंद की 6 गारंटियां बताईं; कल्पना सोरेन ने कहा- इस चुनाव में तानाशाही का अंत होगा।

दिल्ली में I.N.D.I.A की रैली

लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. ब्लॉक के 27 दल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव मंच पर मौजूद हैं। सोनिया गांधी रैली में देर से पहुंची। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से हाथ मिलाया।

उनके साथ CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी, NCP-SCP प्रमुख शरद पवार, AAP नेता आतिशी, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची हैं।

रैली को सबसे पहले उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया। उद्धव ने कहा- कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है। कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? अब ये सच्चाई है। भाजपा को मैं चुनौती देता हूं कि आप अपने बैनर पर लगा दो कि भाजपा के साथ जो पार्टी है वो ED, CBI और IT है।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या उन्होंने ठीक किया? आपके केजरीवाल को ज्यादा दिन तक ये जेल में नहीं रख पाएंगे। आपके केजरीवाल शेर हैं। करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं।

सुनीता केजरीवाल ने अरविंद का जेल से भेजा गया मैसेज भी पढ़ा। उन्होंने केजरीवाल की 6 गारंटियां पढ़ीं। पहला- पूरे देश में 24 घंटे बिजली। दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री। तीसरी- हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल।

चौथा- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक, जिले में मल्टी स्पेशियलटी सरकारी अस्पताल। पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सही फसलों पर MSP निर्धारित कर दाम दिलाएंगे। छठी- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

वहीं भ्रष्टज्ञचार मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेने ने कहा- आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत जनता इस चुनाव में कर देगी।

दिल्ली में I.N.D.I.A की रैली: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हमारा उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है

NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा- “आज हमारा लक्ष्य एकमात्र है कि हम सभी संविधान को बचाएं। इंसान इंसान के खिलाफ लड़ाई चल रही है। वे सभी नेता जिन्हें आज जेल में बंद कर दिया गया है, वे तभी बाहर आएंगे जब आप इस कानून को पकड़ेंगे और चुनाव का समय आएगा, और आपको वोट देना होगा। आपको उस बटन को दबाना होगा जो इस सरकार को हराएगा। हमें सभी को मिलकर भारत गठबंधन को मजबूत करना है।”

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

5 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

5 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago